तान्या देओल और बॉबी देओल की लव स्टोरी 1995 के अंत में शुरू हुई जब वे एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले. तान्या देओल ने एक बार बॉलीवुड स्टार के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में कहा था. ‘मैं दिवाली सीजन के दौरान चंकी पांडे के घर पर ताश खेलने गयी थी, जहां बॉबी आए और वो मेरे साथ बैठे और हमने एक ही टेबल पर ताश खेला. तान्या ने आगे कहा, वो मुझसे हारते रहे, लेकिन उन्होंने मुझे पैसे नहीं दिए, वो कहते रहे कि वो ‘मैं तुमको खाने के लिए बाहर ले जाऊंगा. मुझे लगा, ‘इस आदमी को क्या दिक्कत है तान्या ने आगे कहा, और फिर, थोड़ी देर बाद, उन्होंने मुझे फोन किया और यह रात का कोई अजीब समय था और मैं गहरी नींद में थी. इसलिए मैंने फोन उठाया और उनसे कहा, ‘मैं तुम्हें कल फोन करूंगी.’ तब उन्होंने कहा कि ‘तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूं? तान्या देओल करोड़पति रहे देवेन्द्र आहूजा की बेटी हैं. वो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी थे. मुंबई मिरर के मुताबिक, 2010 में उनकी मृत्यु हो गई और वो अपनी बेटी के लिए शेयर और संपत्ति छोड़ गए, जिनकी कीमत उस समय कम से कम 300 करोड़ रुपये थी.तान्या देओल का एक भाई भी है जिसका नाम विक्रम आहूजा और एक बहन मुनीषा है. तान्या देओल इंटीरियर डिजाइनिंग बैकग्राउंड से आती हैं और एक फर्निशिंग स्टोर की मालिक हैं.
