अमेरिका:- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को एक हफ्ते में दो करारे झटके लगे हैं. टीसीएस पर अमरीका की एक अदालत ने 21 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है. कंपनी पर टेक्नोलॉजी ने ट्रेड सीक्रेट चुराने का आरोप लगाया था. डीएक्ससी को पहले CSC के नाम से जाना जाता था. डीएक्ससी के केस को सुनते हुए टेक्सास की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है. हालांकि, टीसीएस ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कि वह मामले को फिर से सुनवाई में ले जाएंगे. पिछले हफ्ते ही टीसीएस पर एपिक सिस्टम्स केस में 14 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा था. अमेरिकी अदालतों के इन फैसलों से टीसीएस को भारी नुकसान होने की आशंका है।
