Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय खेल पुरुष्कार के लिए इस बार 28 खिलाड़ी सम्मानित, सात्विक-चिराग को खेल रत्न, 26 खिलाडियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
    राष्ट्रीय

    राष्ट्रीय खेल पुरुष्कार के लिए इस बार 28 खिलाड़ी सम्मानित, सात्विक-चिराग को खेल रत्न, 26 खिलाडियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल पुरुष्कार के लिए इस बार कुल 28 मौजूदा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न दिया गया। वहीं, अन्य 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी भी शामिल हैं।

    मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
    यह ट्रॉफी उस विश्वविद्यालय को मिलती है, जिसने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विजेता विश्वविद्यालय को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार मिला।

    राष्ट्रीय खेल पोत्साहन पुरस्कार
    जैन विश्वविद्यालय को खेल को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। यह विश्वविद्यालय 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों का समर्थ कर चुका है।

    उड़ीसा खनन नगर निगम लिमिटेड ने हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी की है। हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए और अन्य खेलों के समर्थन के लिए सम्मानित किया गया।

    राष्ट्रीय साहस पुरस्कार
    स्वर्गीय सविता कंसवाल ने कई पर्वत चोटियां फतेह की थी। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान गंवाई। एक दशक तक पर्वतारोहण में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके पिता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

    तैराक तुलसी चैतन्य मोतूपुरी ने इंग्लिश चैनल, कैटरीना चैनल पार करने सहित कई उपलब्धियां हासिल की। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    अंशु कुमार तिवारी ने स्काई डाइविंग प्रशिक्षण के लिए कई उड़ान पूरी कीं। राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। उन्होंने सबसे ऊंची स्काई डाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    परवीन सिंह ने दो बार माउंट एवरेस्ट और कंचंनजंगा सहित कई पर्वत चोटियां फतेह की हैं। उन्होंने कई पर्वतरोहियों की मदद भी की है और उन्हें कोचिंग भी दी। 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान लोगों की मदद की। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    ध्यानचंद पुरस्कार
    बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर ने 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।

    विनीत कुमार शर्मा ने हॉकी में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीता है। वह ओलंपिक खेलने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।

    कबड्डी खिलाड़ी कविथा सलवाराज ने एशियाई खेलों और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।

    अर्जुन पुरस्कार
    अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं में सबसे पहले तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ओजस प्रवीण देवतले और अदिति गोपीचंद स्वामी को सम्मानित किया गया।

    मुरली श्रीशंकर को भी लंबी कूद में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

    पारुल चौधरी को स्टीपलचेज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

    मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने लगातार देश को पदक दिलाए हैं, अब उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी प्रगननानंदा की बहन आर वैशाली ने भी इस खेल में कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    2023 वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी लंबे समय से देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

    घुड़सवारी में देश को 41 साल बाद पदक दिलाने वाले अनुष अग्रवाला और दिव्यकृति सिंह को भी सम्मानित किया गया।

    गोल्फ में दीक्षा डागर और हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    हॉकी में सुशीला चानू को भी उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    कबड्डी के उतकृष्ट खिलाड़ी पवन कुमार को कबड्डी में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

    कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी नीतू नेगी ने 2019 में एशियाई खेल और काठमांडू में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया।

    खोखो खिलाड़ी नसरीन ने लगातार देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और कई पदक जीते हैं। उन्हें भी सम्मानित किया गया।

    पिंकी लॉन बॉल की बेहतरीन खिलाड़ी पिंकी ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    निशानेबाजी में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    हरिंदर पाल सिंह संधू को स्क्वैश में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और कई स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

    टेबल टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ी अहिका मुखर्जी ने देश को कई पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    कुश्ती में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार अंतिम को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    वुशू की लाजवाब खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने देश को कई स्वर्ण और रजत पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    पैरा तीरंदाज शीतल देवी को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शीतल देश की पहली महिला तीरंदाज हैं, जिनके हाथ नहीं हैं।

    दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजय कुमार रेड्डी को खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

    प्राची यादव ने पैरा कैनोइंग में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    Post Views: 0

    awarded Big new Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india International news National news Raipur Satwik-Chirag got the Khel Ratna This time 28 players were honored for the National Sports Award Today latest news Today news महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग
    Next Article यहां निकली सरकारी टीचर के पदों पर बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले बिना देरी के तुरंत करें अप्लाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?