नई दिल्ली:– आने वाले 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे सावन के पवित्र महीने में इस बार ग्रहों का बेहद ही शुभ योग बन रहा है। इस दौरान बनने वाले कई शुभ योगों के कारण इस माह में कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। सावन में गुरु और मंगल ग्रह की शुभ युति का प्रभाव रहेगा। साथ ही कर्क राशि में शुक्रादित्य योग प्रभाव में रहेगा। इस माह में शनि के स्वयं की राशि कुंभ में रहने से शश राजयोग भी प्रभाव में रहेगा।
इसके साथ ही सावन के पहले सोमवार पर चंद्रमा और मंगल का नवमपंचम योग बन रहा है जबकि दूसरे सोमवार पर गजकेसरी योग बन रहा है। इन सभी शुभ संयोगो का कुछ राशियों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जान लेते हैं कि कौन सी हैं वो राशियां जिन पर सावन के माह में शिव जी की विशेष कृपा होने वाली है।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिये यह महीना बहुत ही शुभ है। इन शुभ संयोगो के कारण इस राशि के लिये तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वालों को मुनाफा होगा। इस राशि के जातकों को इस माह मन मुताबिक सफलता मिलने से आर्थिक लाभ होंगे।
कर्क राशि
पूरे सावन माह में सूर्य इस राशि में रहेंगे जिससे शुक्रादित्य योग बनेगा। इससे इस राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के योग बनेंगे और साथ ही नई खुशियां दस्तक देंगी। आप व्यापार से जुड़ा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में यह आपको अच्छी आय देगा। पारिवारिक मामलों में भी सब अच्छा चलेगा जिससे मन में खुशी रहेगी।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को सावन में सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक रूप से बहुत लाभ होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा और आपको परिवार के लोगों से खूब सहयोग मिलेगा। ऐसे जातक जो विवाह योग्य हैं उनके लिये अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार करते हैं तो आपको खूब मुनाफा हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के लिये भी आर्थिक रूप से सावन का महीना बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि पर गुरु की पंचम दृष्टि रहने से इस माह इनकी तगड़ी कमाई होगी। कारोबार करने वाले मोटा मुनाफा कमाएंगे। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों की इस माह आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
मंगल और गुरु की शुभ दृष्टि के कारण इस राशि के जातकों के लिये उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार करके हैं को काम अच्छा चलेगा। बिजनेस में कोई अच्छी डील हो सकती है जिससे आपका काम आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल का माहौल भी अच्छा रहेगा।
