मुंबईः अपने अतरंगी अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस बार भी उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। लेकिन अगर गौर से देखेंगे तो उर्फी ने कपड़े ही नहीं पहनें है, उन्होंने सिर्फ अपने बदन पर एक शीशे चिपकाए हैं। उनका यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद अपने बदन पर शीशे चिपकाए हद से ज्यादा बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं, उर्फी ने अपने जींस की बटन भी खोल रखी है। इतना ही नहीं सबसे दिलचस्प बात ये है कि उर्फी ने इस दौरान अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर किया हुआ है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, ’दर्द ए डिस्को अब इसमें क्या हेयर और मेकअप क्रेडिट दूं’ उर्फी जावेद का ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। हसीना के फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
उर्फी का ये वीडियो काफी तेजी से मिनटों में वायरल हो गया है। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखते ही क्रेजी हो रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन वो इसे उर्फी का अब तक का सबसे बोल्ड लुक करार दे रहे है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्फी का ये लुक ओटीटी पर दिखाए जाने वाले एडल्ट कंटेंट से भी ज्यादा बोल्ड है ऐसे में उनका ये वीडियो प्ले करने से पहले एक बार जरूर सोच लें।