यह अनोखा ब्रिज दुनिया के तीन बड़े शहरों को जोड़ता है. इसकी सड़क कभी हवा मे सांप की तरह लहराती है तो कभी पानी के अंदर ही घुस जाती है. लेकिन खरबों रुपयों की लागत से बने इस ब्रिज का इस्तेमाल लोग बहुत कम करते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस हॉन्गकॉन्ग झुहाई मकाओ ब्रिज को पार करने से ज्यादा इसके सफर की प्रक्रिया में वक्त लग जाता है.
खरबों की लागत से दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत 55 किलोमीटर लंबा समुद्र के ऊपर बना ब्रिज बहुत ही कम इस्तेमाल होता है. रोचक बात यह है कि इसे दुनिया के तीन बहुत ही बड़े और मशहूर शहरों को जोड़ने के लिए बनाया गया था और इसका सफर बहुत ही खूबसूरत नजारों से भरपूर होता है. कहीं इसकी सड़क सांप की तरह हवा में लहराती है तो कभी पानी के अंदर सुरंग में चली जाती है. लेकिन इसके इस्तेमाल की वजहें बहुत ही अजीब सी हैं जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है.
हॉन्गकॉन्ग झुहाई मकाओ ब्रिज हॉन्गकॉन्ग,मकाओ और चीन को जोड़ने के लिए बनाया गया था. यह सर्पाकार सड़क और पानी के नीचे की सुरंग से मिल कर बना ब्रिज करीब 1582 खरब रुपयों की लागत से बना है. लेकिन इसके शुरू होने के बाद से ही बहुत ही कम लोग इस ब्रिज का उपयोग करते हैं.55 किलोमीटर का यह ब्रिज हॉन्गकॉन्ग को झुहाई के दक्षिण शहरी इलाके और जुआ के लिए मशहूर इंटरनेशनल सिटी मकाओ को पर्ल नदी के मुहाने में जोड़ने का काम करता है. इसका मकसद इन तीनों शहरों को आर्थिक तौर पर एक कर जोड़ना था. इस ब्रिज से तीनों शहर में आने जाने में बहुत समय बचता है और इससे यातायात की कारगरता भी बढ़ती है.
इस ब्रिज की खूबसूरती वाकई लोगों को लुभाती है फिर कम ही लोग यहां से जाते हैं. (
