Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस गांव को कहा जाता है रसगुल्ले वाला गांव, एक हफ्ते तक खराब नहीं होता यहां का रसगुल्ला……
    News

    इस गांव को कहा जाता है रसगुल्ले वाला गांव, एक हफ्ते तक खराब नहीं होता यहां का रसगुल्ला……

    By Tv 36 HindustanAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    /प्रयागराज: आपने आजतक कई गांव के नाम देखें और सुने होंगे. कुछ गांव तो अपनी खास चीजों की वजह से फेमस हो जाते हैं. जैसे फिरोजाबाद को चूड़ियों के लिए जाना जाता है. तो अलीगढ़ को तालों के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी रसगुल्ले वाले गांव के बारे में सुना है. यह गांव है प्रयागराज में. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इस गांव को रसगुल्ले वाला गांव कहा जाने लगा.रसगुल्ले ने कर दिया इरादत गंज को फेमसऐसे कई गांव हैं, जहां के कोई उत्पाद, कोई जगह या कोई कारीगरी उस गांव को पहचान दिला देती है. प्रयागराज का एक ऐसा ही गांव घूरपुर जसरा के समीप स्थित है. इस गांव का नाम है इरादतगंज बिगहिया.

    यह गांव चर्चा में है. क्योंकि इस गांव के सभी लोग मात्र एक व्यवसाय करते हैं और वह है रसगुल्ला का व्यवसाय. प्रयागराज जबलपुर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस गांव का रसगुल्ला हाईवे के माध्यम से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी अपने स्वाद बिखेर रहा है. इस मीठे रसगुल्ले को लोग पैक करा कर जबलपुर, मुंबई एवं अन्य शहरों तक ले जाते हैं. वहीं, प्रयागराज के आसपास के जिले एवं स्थानीय लोग भी बड़े पैमाने पर यहां रसगुल्ला खाने और पैक करने आते हैं.कैसे बनते हैं यहां मिलने वाले खास रसगुल्लेरसगुल्ले की दुकान लगाने वाले रमेश सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उनके पूरे गांव के लोग सुबह में रसगुल्ला तैयार करने में लग जाते हैं, जिसको तैयार करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है. वो बताते हैं कि सबसे पहली बार दूध का खोवा तैयार करते हैं. तैयार खोया को वह घी में छाने के बाद राब में डूबा के रखते हैं. इस प्रकार शुद्ध देसी घी में खोवा का शानदार रसगुल्ला तैयार होता है, जो स्वाद में लाजवाब होता है.

    ऐसे करते हैं पैकिंगउन्होंने बताया कि इस रसगुल्ला की कीमत ₹20 से लेकर 30 रुपए तक होती है. खास बात यह है कि हमारे यहां के तैयार रसगुल्ले एक सप्ताह तक खराब नहीं होते. इसको पैक करने के लिए कुमार के यहां से स्पेशल बड़े साइज और कलर की हांडी बनवाई जाती है. जिसमें सिल्वर पेपर लगाकर ग्राहकों को दिया जाता है.

    Post Views: 1,010

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में 1.58 करोड़ नौकरियों का सृजन किया इस सेक्टर ने……
    Next Article केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया,अमेजन द्वारा भारत में किए जा रहे निवेश को लेकर …..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

    February 16, 2026

    धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

    February 16, 2026

    बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…

    February 16, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
    • धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
    • बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…
    • आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?