Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बस दो रुपये की ये सफेद चीज बदल सकती है आपकी पूरी जिंदगी, क्या आप जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे…
    समाचार

    बस दो रुपये की ये सफेद चीज बदल सकती है आपकी पूरी जिंदगी, क्या आप जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे…

    By Tv 36 HindustanAugust 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दो रुपए का कपूर आपकी जिंदगी बदल सकता है. कपूर किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है. ये काम की चीज आपकी किस्मत का तारा चमका सकती है. ज्योतिष हो या वास्तु शास्त्र या फिर समाज शास्त्र हर जगह आपको कपूर के कमाल के फायदे सुनने को मिल जाएंगे. दादी-नानी के नुस्खे भी इसके पावरफुल होने की गवाही देते हैं. घर/दफ्तर के काम हो या कोई दूसरी परेशानी, कपूर का छोटा सा टुकड़ा आपकी बड़ी-बड़ी मुसीबतें दूर कर देगा. बिगड़ी बन जाएगी तो काम तो अपने आप बनने लगेंगे. अगर पैसों की तंगी है तो वो भी कपूर के उपाय से दूर हो सकती है. कुल मिलाकर कपूर आपके लिए ऐसा रामबाण है, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. आइए कपूर के ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं.

    कपूर का उपयोग पूजा-पाठ में तो प्रमुख तौर पर होता ही है लेकिन ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र में भी कपूर के उपाय टोटकों को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष में मान्यता है कि कपूर के प्रयोग से घर और दफ्तर समेत हर जगह की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. कपूर के कुछ बेहद ही आसान उपाय करके आप पैसों की तंगी, घर कलेश जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं. इससे राहु-केतु के दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है. घर में लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं. जिन जातकों की कुंडली में राहु- केतु अशुभ होते हैं, उन लोगों को डिप्रेशन, अज्ञात भय, व्यापार में हानि होती है. जब इनकी महादशा व्यक्ति के ऊपर चलती है. तो मानसिक तनाव और मतिभ्रम की स्थिति हो जाती है.

    ऐसे में अगर आपके बनते- बनते काम बिगड़ जाते हो या बार- बार दुर्घटना हो रही हो तो ये आपकी कुंडली में राहु- केतु का अशुभ प्रभाव हो सकता है. कपूर, आपको ग्रह दोष से भी राहत दिला सकता है. इसके लिए आपको भीमसेनी कपूर लेना है और उसको गाय के शुद्ध घी में डुबो दीजिए. इसके बाद रोज शाम को कपूऱ को जलाकर घर में घुमाना है. ऐसा करने से आपको राहु- केतु दोष से मुक्ति मिल सकती है.

    वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में कपूररखना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से धन-लाभ के योग बनते हैं. घर के मुख्य द्वार के जरिए ही सभी तरह की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं अंदर प्रवेश करती हैं. ऐसे में मेन गेट पर कपूर रख देने से नकारात्मक शक्तियों के घर में घुसने का खतरा कम हो जाता है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के परिवार में उमंग-खुशी का माहौल बनता है. बेडरूम में रखने से मानसिक तनाव दूर होता है. तिजोरी में कपूर रखने से भी फायदा होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं. इसके साथ ही नौकरी और कारोबार की गाड़ी फुल स्पीड में अच्छे फल देने लगती है.

    Kapur Ke Upay: आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय: अगर आप का घर-परिवार पैसों की किल्लत यानी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो कपूर का एक टोटके वाला उपाय शुक्रवार को ध्यान से कर लें. इसके लिए सुबह स्‍नान करके गुलाब के फूल के अंदर कपूर का एक टुकड़ा रखना है. गोधूलि के बाद संध्या के समय उस कपूर के टुकड़े को जलाएं और फूल को दुर्गा मां पर चढ़ा दें. इससे लाभ होगा. वहीं घर में बरकत बनी रहे और पैसा आता रहे इसके लिए रात में सोने से पहले चांदी की कटोरी में चार-पाच लौंग और थोड़ा सा कपूर जलाकर रख दें. इससे घर सुख-शांति आएगी वहीं जीवन में धन संपदा की कमी नहीं होगी. जल्द फायदे के लिए इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करना है.

    वास्तु दोषकी समस्या को दूर करने के लिए घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें. कुछ दिनों बाद जब ये गोलियां गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें. ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा.

    यूं तो हर शख्स अपनी किस्मत साथ लेकर पैदा होता है लेकिन कपूर के इन कुछ विशिष्ट उपायों के जरिए भाग्य को और चमकाया जा सकता है.

    Post Views: 1,145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतीन-तीन समंदर से घिरा हुआ है भारत, जाने इसमें मिलते हैं सबसे ज्यादा मोती…
    Next Article बस दो रुपये की ये सफेद चीज बदल सकती है आपकी पूरी जिंदगी, क्या आप जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?