
नई दिल्ली : एक लड़की ने बताया कि वो 8 लोगों के साथ एक रिलेशनशिप में जुड़ी हुई है।
सोशल मीडिया पर खुद को ‘विचित्र’ बताने वाली इस लड़की का कहना है कि वो एक Polyamorous Relationship (एक समय में एक से अधिक व्यक्तियों के साथ रोमांटिक संबंध रखना) में है और उसकी लाइफ बढ़िया चल रही है, हालांकि, वो सभी साथ नहीं रहते हैंलड़की TikTok पर Anna के नाम से मौजूद है, जहां हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जिन आठ लोगों के साथ वो जुड़ी हुई है उसमें उनका पति, गर्लफ्रेंड और पार्टनर के साथ एक
Undetermined Gender वाला शख्स भी शामिल हैं , Anna के इस वीडियो को 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।वीडियो में Anna कहती हैं कि आमतौर पर धारणा है कि Polyamorous Relationship में सिर्फ तीन लोग (दो लड़की और एक लड़का) ही शामिल होते हैं, लेकिन ये सिर्फ एक तरह की रिलेशनशिप है।
बकौल Anna, हम आठ लोग एक दूसरे से कनेक्टेड हैं और ये भी एक Polyamorous रिलेशनशिप ही है, हालांकि, वो इस रिलेशनशिप को Poly-Cule या Constellation नाम देती हैं।कैसे बना 8 लोगों का रिलेशन?Anna ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने Jake से शादी की, Jake स्पेंसर को डेट कर रहा था, स्पेंसर एक Undetermined Gender का व्यक्ति है। इस बीच Anna की एक दूसरी लड़की एली (Ellie) भी पार्टनर बन गई।