रायपुर:- आलू का छिलका अक्सर हम कचरा समझ कर फेंक देते हैं। अब आलू का छिलके रख भी क्या ही फायदा? वह तो कचरा ही होता है, इसलिए उसे फेंक दिया जाना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद अब आप आलू का छिलका आप नहीं फेंकगे। क्योंकि आलू के छिलके से भी आप टेस्टी डिश बना सकते हैं। आलू के छिलके बड़े काम की चीज हैं। इससे आप इतनी टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं, जिसे खाने के बाद आप भूलकर भी आलू के छिलके को कचरे के डिब्बे में डालने का नाम नहीं लेंगे। सोशल मीडिया इस वीडियो में दिख रहे एक शख्स ने आलू के छिलके की मदद से इतनी टेस्टी डिश तैयार कर डाली, जिसे खाने के बाद जज भी हैरान रह गए। तो आइए जानते हैं वायरल वीडियो के बारे में-
आलू के छिलके से टेस्टी डिश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जो कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया का है। दरअसल इस वीडियो में दिख रहे एक शख्स ने आलू के छिलके की मदद से इतनी टेस्टी डिश तैयार कर डाली, जिसे खाने के बाद जज भी हैरान रह गए। इस टेस्टी डिश को तैयार करने का काम सूरज नाम के एक शेफ ने किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने आलू के छिलके से टेस्टी डिश कैसे तैयार की। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारे जाते हैं। इन छिलकों पर फिर स्वादिष्ट मसाले और नमक आदि डाला जाता है। फिर इसे माइक्रोवेव में लो टेंपरेचर पर गर्म किया जाता है।
