Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हारते हुये लोगों को हराने वाले आतें हैं याद: अखिलेश यादव
    राजनीति

    हारते हुये लोगों को हराने वाले आतें हैं याद: अखिलेश यादव

    By Tv 36 HindustanOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपनी भूमिका का निर्वहन करने में भले ही अभी समय हो मगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी अपनी जीत का दावा करते हुये एक दूसरे पर बयान रूपी तीरों से प्रहार शुरू कर दिया है।
    इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया “ हारते हुए लोगों को हर पल हरानेवाले याद आते हैं। 22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। #बाइस_में_बाइसिकल।”
    अखिलेश के ट्वीट के जवाब में योगी मंत्रिमंडल के अहम सदस्य एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष की ये बात सौ फीसद सही है। पर, भाजपा के लिए नहीं सपा के लिए। उन्होने कहा कि विधानसभा, लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मुंह की खाने के बाद अब अखिलेश को सपने में भी भाजपा से हार का डर सताने लगा है। यही वजह है कि वह रोज अपनी ऐतिहासिक जीत और भाजपा की हार का दावा करते रहते हैं। कभी-कभी तो जीत वाली सीटों का गणित भी भूल जाते हैं बेचारे। 2022 के विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित हार जानकर उनकी दिमागी हालत समझी जा सकती है।
    उन्होंने कहा कि मेरी अखिलेश के साथ पूरी सहानभूति है लेकिन यह तय है कि वह कुछ भी कर लें, उनके बहार के दिन लद गये। बाकी समय वह बिहारी की यह लाइनें, “इहि आसे अटक्यो रहतु, अलि गुलाब के मूल। वै है फेरी बसंत ऋतु इन वै फूल ” याद करते रहें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीडीएस चावल में प्लास्टिकनुमा बनावटी चावल की मिलावट मामले पर अबतक संज्ञान नहीं, खाद्य विभाग कार्यालय बैठे बता रहा बच्चों का प्रोटीन- विटामिनयुक्त चावल
    Next Article अक्षय ने उटी में ‘रामसेतु’ की शूटिंग पूरी की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

    March 7, 2026

    आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?