सक्ती, 8 जनवरी। सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह के द्वारा की गई चलानी कार्रवाई कोविड की रोकथाम व सुरक्षा के लिए कलेक्टर एवं एसडीएम के दिए निर्देश पर तहसीलदार मनमोहन सिंह नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना आशीष पटेल के द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए कचहरी अग्रसेन चौक पर दो पहिया चार पहिया वाहन में आने जाने वाले व्यक्तियों के द्वारा मास्क नही पहनने एवं कोविड पोर्टो काल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान काट कर दंडात्मक कार्रवाई की गई ।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कोविड की तीसरी लहर और नये वेरियंट ओमिक्रॉन की रोकथाम व सुरक्षा के लिए समुचित उपाय के लिए तहसील एवं ब्लॉक के एसडीएम तहसीलदारों को कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करवाने के लिए दल गठित कर लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए जिस पर तहसीलदार ने नगर पालिका टीम निर्देशित कर बिना मास्क के आने जाने वाले व्यक्तियों पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह के द्वारा मास्क चेकिंग के दौरान हर व्यक्तियों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के वाहन ना चलाएं तथा बेवजह घर से ना निकले एवं सर्दी बुखार आने पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा प्रोटोकॉल का पालन करें बाजारों, भीड़ वाले स्थानों में मास्क और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई तहसीलदार व्दारा सक्त दिशानिर्देश देते नगर पालिका कर्मचारियों को कहा गया कि कोविड 19 के नियम का पालन नही करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई करें। कोविड की तीसरी लहर और नये वेरियंट ओमिक्रॉन की रोकथाम मास्क एवं सामाजिक दूरी बनाने से ही हो पाएगी।