पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए सख्त निर्देश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रार्थी कृपाल सिंह एवं बेटे गुरमीत सिंह को पैसे न देने पर मिले जान से मारने की सुपारी सूचना पत्र पर 1-राम कुमार उर्फ सोनू पिता प्रमोद पासवान,2- धीरज कुमार पिता भिखारी दोनों निवासी साकिन नवाडीह अकोली गोला रोहतास बिहार फरियादी को जान से मारने की धमकी पर आरोपियों की खोजबीन कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन बिहार में पता चला मामले में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर बिहार भेजा गया टीम द्वारा आरोपियों को उनके निवास बिहार से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना गुनाह स्वीकार करने तथा उसके विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।न्यायालय उक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रुपक शर्मा,साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में स.उ.नि टंकेश्वर यादव,प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर,आरक्षक अरुण तिर्की, राकेश खूंटे,रवि चौबे की अहम भूमिका रही।
Post Views: 0