सतना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले भर में मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामपुर बाघेलान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टीआई रामपुर बाघेलान उमेश प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता की अगुवाई में पुलिस टीम रेड कार्रवाई कर तीन तस्करों को पकड़ा। तस्करों के कब्जे से स्कार्पियो में लोड 2 लाख 44 हजार रुपए कीमत की 12 पेटी नशीली कफ सिरफ बरामद।
