
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
चांपा – जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुघर्टना होने से एक ओर जहां तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , वहीं पांच अन्यों को गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात आज सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आयी थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ये घटना घटित हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय वे वहीं खड़े थे।
उसी समय एक तेज रफ्तार कार आयी और रोड पर अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलटी। इस घटना से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि तीन लोग घायल हुये हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बिलासपुर रिफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे में थे।
घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों का नाम शिवकुमार नायक , परमेश्वर नायक , और संतोष नायक है। जबकि घायलों का नाम रामेश्वर नायक , बहोरन नायक , विक्की नायक , रामरतन नायक और रविन्द्र मधूकर (चालक) है।