रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
उमरिया- संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक हुई शॉर्ट सर्किट के हादसे के चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गए हैं। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद कार्यस्थल पर भगदड़ मच गई और घायल मजदूरों को संभालने के लिए अन्य मजदूर दौड़ पड़े जिससे अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई।