
रायपुर। देशभर में अपराधों को सुलझाने में उत्कृष्टता दिखाने वाले पुलिस अफसरों को हर साल केंद्रीय गृहमंत्री सेवा मेडल प्रदान किया जाता है। यह मेडल स्वंत्रता दिवस पर प्रदान किया जाता है। साल 2022 के लिए इस मेडल को जीतने वाले अफसरों के नामों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है।
इस सूची में छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों के भी नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के तीन अफसरों की सूची में इनमें पहला नाम सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा का है। दूसरा नाम एडीशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल का और तीसरा नाम इंस्पेक्टर दिनेश यादव का है।