कोरबा : पार्षद के पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामलें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की शाम पार्षद के पति रामप्रकाश जायसवाल अपने दोस्त रविकांत के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात दो बाइक सवार ने सरेराह धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के पतासाजी के टीमों का गठन कर बारीकी से जाँच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि टीम के साथ लगभग 50 CCTV कैमरा फुटेज खंगाला। तब पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस उन्हीं सुराग के सहारे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के साथ पार्षद के पति का पुराना विवाद था। इसी कारण जान लेने की नीयत से रामप्रकाश जायसवाल पर आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार किया है।