ब्यौहारी/ सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल शैक्षिक नवाचार से अपनी पहचान स्थापित कर चुका संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि राजीव शर्मा कमिश्नर शहडोल संभाग एवं डी.सी. सागर ए.डी.जी.पी.शहडोल रेंज के मार्गदर्शन डॉ. नीलमणि दुबे विभागाध्यक्ष हिंदी शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल अध्यक्ष रहीं,संचालन कवि साहित्यकार संतोष द्विवेदी द्वारा किया गया संविधान की उद्देशिका का वाचन कर सुनाया गया संविधान में वर्णित सिद्धांतों अधिकारों, कर्तव्यों,सामाजिक,राजनैतिक दायरों की जानकारी दी गई।
स्वतंत्रता की परिभाषा उपयोगिता संविधान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में विंध्य आंचल नागरिक,अभिभावक, पत्रकार,साहित्यकार,सामाजिक मौजूद रहे बच्चों के कार्यक्रम को देखकर आगंतुक शिक्षा साथ सह-शिक्षा स्तर विद्यालय ने कायम कर रखा है,वैसा कहीं देखने को नहीं मिलता डी.सी. सागर उद्बोधन व्दारा जागरूक किया साथ ही संविधान का सम्मान उसके प्रति भक्ति आस्था रखने आह्वान किया। उन्होंने कहा कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।संभागायुक्त राजीव शर्मा उद्बोधन में लोगों से अपील की सभी संविधान को पढ़े क्या लिखा है? जानें,संविधान सिर्फ कानून का लिखा पुलिंदा नहीं बल्कि उसे जान समझकर कार्य करें। संविधान के दायरे में रहकर के हम स्वतंत्रता के सही मापदंडों का प्रयोग कर जीवन -यापन शिक्षा ग्रहण कर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक कर सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर नीलमणि दुबे हरिप्रिया तुलसी विद्यालय परिवार को बधाइयां देते हुए कविता वाचन कर लोगों को विविध जानकारियां प्रदान कर अपील कीं सभी अपने अधिकारों को पहचानें,कर्तव्यों को करने से हिचकिचाएं नहीं,जब तक कर्तव्य नहीं करेंगे तब तक अधिकार नहीं मिलेंगे।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि मिश्रा आए अतिथियों का आभार व्यक्त कर अमूल्य सहयोग प्रदान करते रहने की अपील कर उद्देश्य बताया बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। स्कूली बच्चे नृत्य प्रस्तुत कर प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने प्रहसन किया। हजार फिट लंबे तिरंगे को लेकर मार्च ब्यौहारी के सीधी तिराहे से लेकर बस अड्डे तक निकाला।
जवाहर नवोदय विद्यालय,सी. एम.राइज स्कूल छात्रों ने सहयोग प्रदान किया। टोलियां तिरंगा उठविभिन्न प्रकार के गीतों साथ बिजली ऑफिस तिराहे पहुंचे लोगों में उत्सुकता थी सामने की मुख्य कड़ी में संभागायुक्त राजीव शर्मा मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। डी.सी.सागर,ए.डी.जी.पी.शहडोल उत्साहवर्धन कर रहे थे। समाजसेवी तिरंगा यात्रा में जुड़े थे,जिनमें संतोष उपाध्याय,कैलाश,शिवेंद्र,सेवानिवृत्त तहसीलदार सत्यनारायण तिवारी कवि साहित्यकार राम बदन पांडेय मौजूद रहे।नागरिक बच्चों को उत्साहित कर रहे थे अभिभावक समिति सदस्य जवाहर पांडेय बच्चों को स्वल्पाहार कराया। कार्यक्रम सफल बनाने में प्राचार्य विमल यादव, शिक्षक नीरज द्विवेदी,जय बहादुर तिवारी,अजय तिवारी शिक्षिका संगीता माथुर,रंजना मालवीय,कु.शिवानी तिवारी नेहा शुक्ला,प्रियंका त्रिपाठी,ज्योति गुप्ता,नीलम तिवारी,कु.शिवांजलि मिश्रा,कु.अपर्णा चतुर्वेदी,कु.आराधना पटेल अतुलनीय सहयोग प्रदान किया।