Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बदलते मौसम में मौसमी बीमारी से बचने के लिए मान लें दादी-नानी की ये बातें, रहेंगे फिट एंड फाइन…
    स्वास्थ्य

    बदलते मौसम में मौसमी बीमारी से बचने के लिए मान लें दादी-नानी की ये बातें, रहेंगे फिट एंड फाइन…

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देशभर में बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है। तेज गर्मी और उमस के बाद अब सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वैसे तो सभी को गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन इस बदलते मौसम में सावधानी ना बरती जाए तो आपको समस्या हो सकती है। दरअसल मौसम में बदलाव के साथ कई तरह की संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर के महीने में इस समस्या से बचने के लिए आपको दादी-नानी की इन बातों को जानना चाहिए।

    मौसमी सब्जी और फल खाए- वैसे तो ज्यादातर सब्जी और फल पूरे साल मिलते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो मौसम के मुताबिक आती हैं। मौसमी खाने की चीजों को खाने का अपना फायदा है। ज्यादा फायदे के लिए हमेशा ताजे कटे हुए खाने की चीजों को खाएं। आलूबुखारा, संतरे और अनानास जैसे फल पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, ये फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं। साथ ही ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं, ऐसे में ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है।

    ठंडा पानी ना पीएं- मौसम अब पूरी तरह से गर्म नहीं रहा है और ना ही पूरी तरह से ठंड शुरू हुई है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। हो सकता है कि वर्कआउट करने के बाद या बाहर से घर लौटने के बाद आपको अचानक गर्मी लगे। तो ऐसे में ठंडा पानी ना पीएं। इस मौसम में बीमारी से बचने के लिए दादी-नानी नॉर्मल या गुनगुना पानी पीने की सलाह देती हैं।

    गुनगुना पानी से नहाएं- कुछ लोग अभी ठंडे पानी से ही नहा रहे हैं। जिसकी वजह से वह जल्दी बीमारी की चपेट में आ सकते है। ऐसे में कोशिश करें कि आप गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने पर आप खुद को बीमारी से बचा पाएंगे।

    मौसम के मुताबिक बदलें पहनावा- बदलते मौसम में आप संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इस मौसम में बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। यह वजह है कि दादी-नानी अक्सर मौसम के मुताबिक कपड़े पहनने की सलाह देती है। मौसम हल्का ठंडा हो गया है, लेकिन अभी भी वह समय नहीं आया है जब आप ऊनी कपड़े पहनें, हालांकि इस मौसम में आप फुल स्लीव्स कपड़े पहन सकते हैं।

    रोजाना एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज से आपकी बॉडी और माइंड रिफ्रेश होती है। इसी के साथ एक्सरासाइज आपको एक्टिव रखने में मदद करती है। रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज करने से आपको शेप में रहने में मदद मिलती है। आप घर पर योगा कर सकते हैं इससे फ्लेक्सिबल रहने में मदद मिलेगी। अगर आपकी बॉडी फिट रहेगी तो आपको बदलते मौसम में इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी।

    हर्बल चाय पीएं- दादी-नानी कहती हैं कि बदलते मौसम में हर्बल चाय पीनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको इम्यूनिटी बूस्टिंग में मदद मिलेगी। आप हर्बल चाय गिलोय, तुलसी पत्ते से बना सकते हैं।

    Post Views: 0

    #Health chhattisgarh health tips Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अपराध दर्ज, जानिए पूरा मामला…
    Next Article भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव संचालको की नियुक्ति की, देखें आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    थायराइड रोगी भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन वरना बढ़ सकती है परेशानी…

    December 1, 2025

    अब चोरी और गुम हुए 50 हजार फोन वापस मिले, सरकारी एजेंसी ने कहा- मोबाइल में होना चाहिए ये ऐप…

    December 1, 2025

    सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, PM ने जताया शोक मुआवजे का किया ऐलान…

    December 1, 2025

    प्रदेश से बड़ी खबर कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला…

    December 1, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • थायराइड रोगी भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन वरना बढ़ सकती है परेशानी…
    • अब चोरी और गुम हुए 50 हजार फोन वापस मिले, सरकारी एजेंसी ने कहा- मोबाइल में होना चाहिए ये ऐप…
    • सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, PM ने जताया शोक मुआवजे का किया ऐलान…
    • प्रदेश से बड़ी खबर कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला…
    • सिगरेट समेत तंबाकू प्रोडक्ट्स होंगे महंगे, सरकार ने पेश किए 2 नए कानून…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?