बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
सूरजपुर/08 सितंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री इफ़्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एकल प्रयोग प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को पूर्ण सफल बनाने के लिये सहयोग मांगा, इस पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस पर जन जागरूकता लाने का संकल्प जताया। कलेक्टर के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों द्वारा नये नियमों के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया। प्रतिबंधित सभी वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि नियमों का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। यह प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर ने उपस्थित सभी लोगों के सुझाव लिये एवं कहा कि आमजन व व्यापारी जब प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे तभी नगर पालिका शहर को सुन्दर व सिंगल यूज प्लास्टिकमुक्त बना सकता है। कलेक्टर ने व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए एवं प्लास्टिक का उपयोग ना करने का आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर द्वारा व्यापारियों की समस्या सुनने एवं इस बैठक को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिबंधित एकल प्रयोग प्लास्टिक के प्रतिबंध से सभी व्यापारी सहमत है क्यों सभी द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रयोग ना करने हेतु आमजन को जागरूक करने हेतु आश्वासन दिया गया है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सचिव अंगूर गर्ग कोषाध्यक्ष रौनक जैन ने व्यापारी साथियों से अपील करते हुए कहा 75 माइक्रो कौन से नीचे के करीब एक प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किया जाए कोई चेंबर के पदाधिकारी ने अपील की है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा प्लास्टिक से बने प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग और विक्रय पर कड़ाई से पालन करें इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा एसडीएम श्री रवि सिंह ,उत्तम सिंह, श्रीमती दीपिका नेताम, तहसीलदार श्रीमती माधुरी अचला, सीएमओ बसंत, बुनकर सहरी विकास अभिकरण अधिकारी आभा एका, का पर्यावरण विभाग के अधिकारी हरीश तिवारी में विभिन्न प्रतिष्ठानों की व्यापारी उपस्थित थे।