Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » लोकतंत्र में नौकरशाहों के भरोसे राज करना या उन्हें विश्वास में लिए बगैर काम करना ये दोनों स्थिति जनता की बर्बादी का सबब बनती है- विकास उपाध्याय
    राष्ट्रीय

    लोकतंत्र में नौकरशाहों के भरोसे राज करना या उन्हें विश्वास में लिए बगैर काम करना ये दोनों स्थिति जनता की बर्बादी का सबब बनती है- विकास उपाध्याय

    By adminMarch 23, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    डाॅ. रमन सिंह असम में बिन बुलाए मेहमान की तरह प्रचार में पहुँचे हैं

    डिब्रुगढ़ (असम), 23 मार्च। असम चुनाव के स्टार प्रचारक विकास उपाध्याय ने डाॅ. रमन सिंह द्वारा असम चुनाव के प्रचार किए जाने पर कहा, जिस राजनेता को नौकरशाहों के भरोसे लोकतंत्र चलाने की आदत रही हो, उससे भला असम की जनता को क्या अपेक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा, जो राजनेता नौकरशाहों के भरोसे सरकार चलाने की सोचते हैं या नौकरशाहों को विश्वास में लिए बगैर व्यक्तिगत निर्णय लेकर पूरे लोकतंत्र को मूसीबत में डाल देते हैं, ऐसे लोगों के हांथों भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ठीक इसी तरह का निर्णय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च 2020 को सम्पूर्ण लाॅक डाउन कर भारत के लोगों को मूसीबत में डाल दिया था।

    विकास उपाध्याय आज प्रधानमंत्री मोदी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डाॅ. रमन सिंह द्वारा स्वतः ही आकर असम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विरूद्ध प्रचार करने को पूरी तरह से हास्यात्पद बताया है। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति लोकतंत्र में रहते हुए 15 वर्षों तक नौकरशाहों के हांथ की कठपुतली बनकर सरकार चलाते रहा, ऐसा व्यक्ति भला आम जनता की मूलभूत समस्याओं को समझने का कैसे आंकलन कर सकता है। ठीक इसी तरह विकास उपाध्याय ने देश के प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत तौर पर अपने आप को विश्व का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति मानते हैं। यही वजह है कि गतवर्ष जब देश के 30 राज्यों ने अपने स्वयं के सूझ-बूझ पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने राज्यों में लाॅक डाउन लगा चुके थे, जो 31 मार्च 2020 तक प्रभावी था। तब अचानक से वे 24 मार्च को 21 दिनों तक सम्पूर्ण लाॅक डाउन की घोषणा कर दी। अन्तर्राष्ट्रीय एक निष्पक्ष समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी को लेकर सूचना के अधिकार में मिले जो जानकारी सार्वजनिक की है, वह चैंकाने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी इतना बड़ा निर्णय लेने के पूर्व अपने मंत्री मण्डल को विश्वास में लेना तो छोड़िए प्रधानमंत्री कार्यालय तक को इसकी सूचना नहीं दी थी। इसका साफ अर्थ था कि लाॅक डाउन को लेकर सरकार की भविष्य की कोई तैयारियाँ थी ही नहीं और परिणाम स्वरूप जिन चीजों को आज पूरा भारत भुगत रहा है, सबके सामने है। इसका अर्थ यह हुआ कि मोदी नौकरशाहों से अपने आप को ऊपर मानते हैं और यह प्रयोग भी असफल साबित हुआ।

    विकास उपाध्याय डाॅ. रमन सिंह पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, डाॅ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ में अपने 15 साल के भाजपा शासन काल में लाखों युवाओं को जहाँ बेरोजगारी के मुँह में ढकेल दिया वहीं किसानों की दुर्दशा चरम पर पहुँच गई थी। 15 वर्षों तक जिस व्यक्ति को जनता का साथ मिला वह उसके अनुरूप कुछ नहीं कर सका। ऐसा व्यक्ति भला असम की जनता को क्या विश्वास दिला सकता है। उन्होंने असम के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को असम की जनता के लिए धोखा बताया है। विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा फिर से कहीं सत्ता में आई तो असम की ‘आहोम’ सभ्यता समाप्त हो जाएगी। विकास ने युवाओं को नौकरी देने की घोषणा को हास्यात्पद बताते हुए कहा, पहले प्रधानमंत्री मोदी तो अपना उस वादा को पूरा कर लें, जिसमें वे यह कहकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुँच गए कि साल में 02 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। जबकि आज स्थिति यह है कि उससे दोगुना युवा बेरोजगार हो गए हैं। इस तरह असम ही नहीं बल्कि देश की जनता यह भलीभाँति जान चुकी है कि भाजपा सत्ता हथियाने चुनाव के वक्त खोखले वादे कर मतदाताओं को गुमराह करती है। उन्होंने आज फिर से दावा किया कि असम में कांग्रेस महागठबंधन स्पष्ट बहूमत के साथ सरकार बनाएगी।

    democracy or to act without To rule without trust in trust in bureaucrats
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेंसेक्स पचास हजार अंक के पार, निफ़्टी में भी उछाल
    Next Article जनपद पंचायतों में हो रही अनियमितता के विरुद्ध कलेक्टर के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया
    admin
    • Website

    Related Posts

    हर रूठी गर्लफ्रेंड को यहां ले जाते थे मिस्टर खिलाड़ी,सबके सामने Shilpa Shetty ने खोली पोल

    March 21, 2023

    केंद्रीय गृह मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी ,,पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा तब 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब 10 करोड़ तो दे दो

    March 21, 2023

    पीएम आवास योजना पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया विपक्ष ने

    March 21, 2023

    चंद्रहासिनी देवी मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी पूजी जाती है बाराही रूप में

    March 21, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Leading 12 greatest Chinese internet dating sites in 2020
    • हैवानियत :खाट पर सो रही मां-बेटी को जेठ ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, मासूम जिंदा जली
    • मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए ये दो पाकिस्तानी खिलाड़ी,, जिसकी एंट्री ने क्रिकेट जगत में मचा दी खलबली
    • स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान:मितानिनों को अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए
    • अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले एवं प्रदीप साहू ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?