वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो लगाना आम बात है। लेकिन कई बार लोग आपकी प्रोफाइल फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल कई बार किसी को दूसरे की प्रोफाइल फोटो पसंद आ जाती है, तो वो उसका स्क्रीनशॉट ले लेता है। हालांकि उस प्रोफाइल फोटो का किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है? इस बारे में उस व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं होती है, जिसकी वो स्क्रीनशॉट ले रहा है।
आ रहा नया प्राइवेसी फीचरइस समस्या को खत्म करने के लिए वॉट्सऐप एक नया अपडेट लेकर आ रहा है। दरअसल अभी तक वॉट्सऐप प्राइवेसी फीचर के तहत आप किसी को अपनी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करने या फिर उसे सेव करने से रोक सकते हैं, लेकिन अब एक नया फीचर आ रहा हैं। इसके बाद आप वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे। इस फीचर का बीटा टेस्टिंग हो रही है।ये नहीं है पूरा सॉल्यूशनअगर आप प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने की कोशिश करेंगे, तो आपको एक अलर्ट मिलेगा। यह यूजर्स को बिना इजाजत के बिना प्रोफाइल फोटो कैप्चर करने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि स्क्रीनशॉट पूरी तरह से सॉल्यूशन नहीं हो सकता है, क्योंकि वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो लेने के लिए लोग दूसरे फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिलेगी एक्स्ट्रा सिक्योरिटीवॉट्सऐप यूजर्स वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो पर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लगा सकते हैं। जैसे यूजर प्राइवेसी सेटिंग्स मेनू में जाकर सेट कर सकते हैं कि आखिर कौन आपकी प्रोफाइल फोटो को देख सकता है और कौन नहीं। बता दें कि इस माह की शुरुआत में WhatsApp ने अपने चैनल फीचर के लिए अपडेट जारी किया था, जिसमें यूजर्स को स्टेटस अपडेट से चैनल पोस्ट साझा करने की इजाजत दी गई है।
