Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम की शपथ लेंगे.
    समाचार

    आज भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम की शपथ लेंगे.

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद  नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है. आज भूपेंद्र पटेल  लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम की शपथ लेंगे. ये शपथ समारोह दोपहर 2 बजे गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा. इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

    गुजरात के 18वें सीएम

     उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के 18वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे. उनको राज्यपाल आचार्य देवव्रत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

    1.92 लाख वोटों से जीत हासिल

     182 सदस्यीय सदन में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने 17 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है. शनिवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को एक बार फिर नेता चुना गया. उसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

    भूपेंद्र पटेल ने चुनाव में सबसे ज्यादा 1.92 लाख वोटों के अंतर से घाटलोडिया सीट जीती है. भूपेंद्र की लो-प्रोफाइल बीजेपी नेताओं में गिनती होती है. वे कड़वा पाटीदार समाज से सीएम बनने वाले पहले नेता हैं. उन्होंने सितंबर 2021 में पहली बार विजय रूपाणी की जगह ली थी.

    Post Views: 0

    Hindi news hindinews india Today Bhupendra Patel will take oath as the CM of Gujarat for the second time in a row.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व मंत्री का विवादित बयान, कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहें, मचा बवाल
    Next Article 6 पत्नियों और 54 बच्चे के पिता का हुआ निधन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 3, 2026

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…
    • बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?