Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज धन योग से कर्क, सिंह सहित 6 राशियों के लोगों को मिलेगा बड़ा से बड़ा धन लाभ…
    समाचार

    आज धन योग से कर्क, सिंह सहित 6 राशियों के लोगों को मिलेगा बड़ा से बड़ा धन लाभ…

    By adminJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज 26 जनवरी रविवार के दिन धन योग बनने जा रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि रहने से धन योग बना है। ऐसे में रविवार के दिन धन योग से कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन तरक्की और मान सम्मान दिलाएगा। आज आपको तरक्की और उन्नति मिलने के साथ साथ अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

    मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसलिए धैर्य रखें। दोपहर बाद काम बनने लगेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे। आर्थिक डील करने के लिए भी समय अच्छा है। आपको सलाह है कि फिलहाल, बचत करके भविष्य सुरक्षित करें।

    वृष राशि वाले आज पूरे जोश से दिन की शुरुआत करेंगे। लेकिन दोपहर बाद महंगी चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। बेहतर होगा कि लोन चुकाने पर ध्यान दें। ऐसा करने से भविष्य सुरक्षित रहेगा। बाहर का खाना सेहत खराब कर सकता है, जिससे खर्चा बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि वाले आज ऑफिस में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचेंगे। आपका काम आपको खास पहचान दिलाएगा। विदेशी संपर्क बनेंगे, जिससे खुशी होगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक रिश्ते मजबूत करने में पैसा खर्च होगा। यह भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

    कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार और काम के बीच संतुलन बना पाएंगे। पैसे की आवक अच्छी रहेगी। घर की मरम्मत पर खर्च हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं

    सिंह राशि वालों के लिए भी दिन शानदार रहेगा। लंबी यात्रा से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल काम भी पूरे हो जाएंगे। नए काम की शुरुआत फायदेमंद होगी। पैसे के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। खुद पैसा खर्च करने से बचेंगे और कोशिश करेंगे कि दूसरे खर्च करें।

    कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। लॉटरी, शेयर बाजार, सट्टेबाजी से दूर रहें। किस्मत साथ नहीं देगी। लंबी अवधि की योजनाओं में सोच-समझकर निवेश करें। काम करते समय सावधान रहें, दुश्मन आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

    तुला राशि के व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सुबह जो काम मुश्किल लग रहे थे, वे आसानी से हो जाएंगे। आपकी बातों का असर होगा। खराब हुए रिश्ते सुधारने के लिए भी दिन अच्छा है। नए अनुबंध होंगे। कमाई अच्छी होगी।

    वृश्चिक राशि वाले अपने बॉस को अपनी बातों से प्रभावित कर पाएंगे। दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। खाने-पीने का ध्यान रखें, सेहत से जुड़ी परेशानी खर्चा बढ़ा सकती है। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

    धनु राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ है। कलात्मक क्षमता बढ़ेगी। योजना के मुताबिक काम पूरा होने से खुशी होगी। पैसा मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सारे कामों में परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चे आपके करियर में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। ऑफिस का माहौल अच्छा बनाने के लिए पैसा खर्च करेंगे। नई गाड़ी खरीदने के भी योग हैं। कमाई अच्छी होगी।

    कुंभ राशि वाले सभी कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। एक से ज्यादा काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। मीठी बातों से काम आसानी से बनेंगे। दिन बहुत अच्छा है। फायदा होने के अच्छे मौके हैं।

    मीन राशि वालों का पूरा ध्यान पैसों के प्रबंधन पर रहेगा। रुका हुआ पैसा कैसे निकालें और कहां निवेश करें, इसके लिए किसी जानकार की सलाह ले सकते हैं। तनख्वाह को लेकर बातचीत फायदेमंद रहेगी।

    Post Views: 1,800

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSlottica Erfahrung Slottica Zawsze
    Next Article आखिर सीएम ने क्यों शुरू की मंईयां सम्मान योजना, कल्पना ने बताई ये वजह…
    admin
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात, दीदी ई-रिक्शा योजना की राशि भी बढ़ाई…

    September 18, 2025

    छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक

    September 18, 2025

    पीएचई के कार्यों की समीक्षा जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

    September 18, 2025

    कब से शुरू होने वाला है कार्तिक माह, इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का महत्व जाने…

    September 18, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात, दीदी ई-रिक्शा योजना की राशि भी बढ़ाई…
    • छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक
    • पीएचई के कार्यों की समीक्षा जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर
    • कब से शुरू होने वाला है कार्तिक माह, इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का महत्व जाने…
    • कोरबा जिले में पोषण माह 2025 का हुआ शुभारंभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?