Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज कलानिधि योग से कर्क, कन्या सहित 4 राशियों को मिलेगी करियर में बड़ी सफलता, बढ़ेगा मान सम्मान…
    समाचार

    आज कलानिधि योग से कर्क, कन्या सहित 4 राशियों को मिलेगी करियर में बड़ी सफलता, बढ़ेगा मान सम्मान…

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन कलानिधि योग बनने जा रहा है। दरअसल, इस दिन बुध और चंद्रमा एक साथ मीन राशि में गोचर करेंगे। जिससे कलानिधि योग का निर्माण हुआ है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कलानिधि योग से शनिवार के दिन कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही मान सम्मान बढ़ने के साथ साथ आपको धन संपत्ति का सुख भी मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का 1 मार्च का टैरो राशिफल…

    मेष राशि वालों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। कंस्ट्रक्शन, मैनेजमेंट और लोहे से जुड़े काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। साहसिक फैसले लाभ दिला सकते हैं। अपने जज़्बातों को काबू में रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    वृष राशि वालों को नौकरी बचाने के लिए कठिन काम भी करने पड़ सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहें और कठोर फैसले लेने से न डरें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दूसरे विभाग में तबादला भी हो सकता है। इसलिए तैयार रहें और किसी भी बदलाव का डटकर सामना करें।

    मिथुन राशि वालों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों पर सख्ती करनी पड़ सकती है। धन के मामले में लाभ होगा। ऑडिटिंग, टैक्सेशन, प्रोडक्शन और खनन के क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद करना अच्छा है, लेकिन ध्यान रखें कि कोई आपका फायदा न उठाए।

    कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे। मनोचिकित्सक, फिजियोथैरेपिस्ट, फूड प्रोडक्शन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन बजट बनाकर खर्च करें।

    सिंह राशि वालों को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी चाहिए और समय पर काम पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आत्मचिंतन करें और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। प्रतिस्पर्धा की भावना आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। धन के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि वाले अपनी सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते हैं, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग हैं। लॉटरी या रिश्तेदारों से धन मिल सकता है।

    तुला राशि वालों का काम में मन नहीं लगेगा। आलस्य हावी रहेगा, लेकिन फिर भी जरूरी काम पूरे करने पड़ेंगे। खेती या जमीन से जुड़े कामों में लाभ होगा। रिश्वत के रूप में धन मिलने की भी संभावना है, लेकिन इससे बचें।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में उभरेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। स्थान परिवर्तन या यात्रा की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और उच्च अधिकारी आपका सहयोग करेंगे।

    धनु राशि वालों को फिलहाल, अपनी धन-संपत्ति के प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। आज बोलते समय सावधानी बरतें और कामकाज से जुड़ी बातें गुप्त रखें। दूसरों की मदद करते समय अपना नुकसान न कर लें। इसलिए पहले अपने काम करे।

    मकर राशि वालों का काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन सही प्रबंधन से लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, ग्राहकों की संख्या बढ़ने से अच्छी कमाई होगी।

    कुंभ राशि वालों को झगड़ों से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना नुकसानदायक हो सकता है। अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें। खराब व्यवहार के कारण सहयोगियों से मदद नहीं मिलेगी। हालांकि, धन के मामले में समय अच्छा है।

    मीन राशि वालों को पुराने संपर्कों से धन लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग अच्छा काम कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है।

    Post Views: 970

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आपकी भैंस की उम्र दो से ढाई साल हो गई है, हीट में नहीं आ रही है तो जान लें ये उपाय…
    Next Article आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा है उनका यात्रा शेड्यूल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?