Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गुरु चंद्रमा के नवपंचम योग से मेष, मिथुन समेत 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, पाएंगे चौतरफा लाभ…
    समाचार

    आज गुरु चंद्रमा के नवपंचम योग से मेष, मिथुन समेत 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, पाएंगे चौतरफा लाभ…

    By Tv 36 HindustanJanuary 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज शनिवार के दिन चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बन रहा है। दोनों एक दूसरे से नौंवे और पांचवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गुरु और चंद्रमा मिलकर एक साथ कई राशियों को सफलता और उन्नति दिलाएंगे। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरु चंद्रमा के नवम पंचम योग से मेष, मिथुन, तुला, धनु राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। इन राशि के लोगों के लिए पैसा कमाने के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसाा रहेगा।

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। धन कमाने के आपके प्रयास सफल होंगे। महंगी चीजों पर खर्च भी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें, घमंड से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपकी कमाई अच्छी रहेगी।

    वृष राशि वालों को आज अपने बॉस से काम करने का सही तरीका समझ लेना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के काम करने से गलतियां हो सकती हैं। आज आप थोड़े गुस्से में रह सकते हैं। पैसे कमाने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी नौकरी वालों को फायदा होगा।

    मिथुन राशि वालों को विदेश से पैसा मिलने के योग हैं। आयात-निर्यात का काम करने वालों को खास फायदा होगा। बिना ज्यादा मेहनत के काम बनते जाएंगे। समय आपके पक्ष में है। कमाया हुआ पैसा व्यापार बढ़ाने में लगाएंगे।

    कर्क राशि वालों की सेहत आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस वजह से काम में मन नहीं लगेगा और सफलता मिलना मुश्किल होगा। शेयर बाजार या सट्टे में पैसा न लगाएं। नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को फायदा होगा। अचानक कोई खर्चा आ सकता है।

    सिंह राशि वालों को आज काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आगे चलकर फायदा होगा। घमंड से बचें। उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। व्यापारी लोग सामान खरीदेंगे।

    कन्या राशि वालों को साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। यात्रा का प्लान सोच-समझकर बनाएं। रास्ते में परेशानी आ सकती है। बॉस से बहस न हो, इसका ध्यान रखें। कमाई अच्छी रहेगी। महंगी चीजों पर खर्च होगा।

    तुला राशि वालों के लिए आज व्यापार में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मुश्किल परिस्थितियों को अच्छे से संभालने की वजह से बॉस खुश रहेंगे। सरकारी काम से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अपना बायोडाटा ज्यादा जगह भेजना चाहिए।

    वृश्चिक राशि वाले आज व्यापार में बड़े फैसले लेंगे और काम जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। साझेदारी वाले रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। पैसे के मामले में दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

    धनु राशि वालों का काम के प्रति नजरिया सकारात्मक रहेगा। सभी चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पैसे की कमी महसूस होगी। कमाई तो होगी, लेकिन खर्चे भी उतने ही हो जाएंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी।

    मकर राशि वालों को काम में मुश्किलें आएंगी। काम करने के तरीके में बदलाव करना होगा। सोचे हुए पैसे न मिलने से चिंता रहेगी। यात्रा का योग है, लेकिन हो सके तो टाल दें, क्योंकि काम बिगड़ सकते हैं।

    कुंभ राशि वाले आज अपना अच्छा काम दिखाने की कोशिश करेंगे। जोखिम भरे कामों में अपनी समझ से सफलता पाएंगे। साझेदारी में काम करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। बेवजह का झगड़ा हो सकता है। पैसे के मामले में कम में ही संतोष करना पड़ेगा। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं।

    मीन राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा, जिससे मन दुखी रहेगा। घमंड से बचें। बेकार की बहस हो सकती है। सिर्फ अपने बारे में सोचने से आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसे के मामले में समय सामान्य है।

    Post Views: 1,640

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSlottica Güvenilir Mi Ten Operator
    Next Article अब मौनी स्नान को पहली बार महाकुंभ में सेना भी करेगी सहयोग, राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को लेकर कही ये बड़ी बात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…

    March 1, 2026

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है सीएम साय…

    March 1, 2026

    प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

    March 1, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ा उलटफेर आखिर कौन हैं Alireza Arafi, जिन्हें बनाया गया ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…
    • संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है सीएम साय…
    • प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ा उलटफेर आखिर कौन हैं Alireza Arafi, जिन्हें बनाया गया ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर…
    • राजधानी लौटते ही एक्शन में मोदी, आज रात CCS की अहम बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?