Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज शनि आदित्य योग से मेष, वृषभ सहित 8 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख…
    समाचार

    आज शनि आदित्य योग से मेष, वृषभ सहित 8 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख…

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन शनि आदित्य योग बन रहा है। दरअसल, इस समय सूर्य और शनि दोनों एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। जिससे शनि आदित्य योग बना है। यह योग कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद बना है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणा बता रही है कि शनि आदित्य योग से सबसे ज्यादा लाभ मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ सहित कई राशियों को मिलने वाला है। इन राशि के लोगों को निवेश से लाभ और उन्नति मिलने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इन राशि के जातक नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें 19 फरवरी का टैरो राशिफल…

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना मन में रहेगी। कार्य करने के लिए सही रणनीति बनाएं। दिनचर्या व्यवस्थित रखने के आपके प्रयास सफल होंगे। उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

    वृषभ राशि के लोग बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। आपकी सोच तार्किक रहेगी। गुस्से में आकर सिर्फ़ अपनी बात पर अड़ना ठीक नहीं। आपकी योजना के अनुसार काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए, खासकर जो फ़ूड इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज का दिन लाभदायक है। पैसा कमाने के आपके सभी प्रयास सफल होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों की सेहत की चिंता रहेगी। ज़्यादा तनाव लेने से बचें। पैसे के मामलों में दिन अच्छा है।

    कर्क राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। इसमें काफ़ी पैसा खर्च हो सकता है। मन में बहुत से विचार आएंगे। नए लोगों से संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। यानी आज आपकी सोच बहुत ही क्रिएटिव रहने वाली है।

    सिंह राशि के लोग निवेश की योजनाओं पर काम करेंगे। इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना फ़ायदेमंद रहेगा। बातचीत में कठोरता से पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। ज़्यादा सोच-विचार से मन में उलझन पैदा होगी। धन के मामले में दिन अच्छा है। यानी आज आपको कोई अच्छा बड़ी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं।

    कन्या राशि के जातक अधिक लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वो जोखिम भरे काम करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। ग़ैर-कानूनी काम करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। पैसे के मामले में दिन अच्छा है। मनचाही कमाई होने की संभावना है।

    तुला राशि के लोग अकेले रहना पसंद करेंगे। परिवार के लोगों से बहस होने से मन अशांत रहेगा। अपनी बातों और विचारों पर नियंत्रण रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग एक्सपोर्ट से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से बचें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है क्योंकि, आज आप सेविंग्स को लेकर कोई बहुत ही अच्छी योजना बना सकते हैं।

    धनु राशि के लोगों के काम में रुकावटें आएंगी। परेशानियों को दूर करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएंगे और उनका हल निकालने में कामयाब रहेंगे। ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। पैसे के मामले में समय कुछ ख़ास नहीं है। इसलिए आज कोशिश करें की आप कुछ समय के लिए आप आर्थिक मामलों में कोई फैसला न लें।

    मकर राशि के लोग लेखन और साहित्य के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। पैसे की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तेज़ी से काम करना फायदेमंद रहेगा। मन में कई विचार आएंगे, लेकिन इच्छाएं पूरी होने की भी अच्छी संभावना है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।

    राशि के जो लोग प्रोडक्शन से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। मुश्किल हालात भी पैसा कमाने के अच्छे अवसर प्रदान करेंगे। सही समय पर लिए गए फ़ैसले लाभदायक साबित होंगे। पैसे के मामले में दिन बहुत अच्छा है। इसलिए आज ही अपने आर्थिक मामलों से जुड़े काम को निपटा लें।

    मीन राशि के लोग रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नए ग्राहकों से संपर्क बनेगा। व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे। नए अनुबंध होने की संभावना भी है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

    Post Views: 1,555

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस एक मिनरल की कमी से हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, न नींद आएगी न चैन मिलेगा,एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों…
    Next Article इंतजार होगा खत्म घोषित होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, सीएम पद के लिए इन नामों की है चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल…

    December 5, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है प्रदेश सरकार सीएम साय…

    December 5, 2025

    लो देशभर में उड़ानें ठप IndiGo की 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, DGCA की सख्ती के बाद मांगी माफी…

    December 5, 2025

    वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड करने की डेडलाइन आज, आधा भी नहीं हुआ काम, आखिर अब क्या करेंगी सरकार…

    December 5, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल…
    • प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है प्रदेश सरकार सीएम साय…
    • लो देशभर में उड़ानें ठप IndiGo की 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, DGCA की सख्ती के बाद मांगी माफी…
    • वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड करने की डेडलाइन आज, आधा भी नहीं हुआ काम, आखिर अब क्या करेंगी सरकार…
    • आज का राशिफल मेष-सिंह का दिन बुलंद, मीन भाग्यशाली बाकी राशियों का भविष्य कैसा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?