Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज इन राशियो पर देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, रुचक योग दिलाएगा लाभ ही लाभ…
    समाचार

    आज इन राशियो पर देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, रुचक योग दिलाएगा लाभ ही लाभ…

    By Tv 36 HindustanJune 28, 2024No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे की 28 जून का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा भले ही आज ग्रहण योग में फंसकर मेष और कुंभ राशि को परेशानी दे सकते हैं लेकिन आज दूसरे कई शुभ योग बने हैं जो देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ दिला रहे हैं। इनमें आज रुचक योग प्रमुख रूप से शामिल है। ग्रहों के गोचर और आज बनने वाले शुभ योग से आपका दिन कैसा रहने वाला है जानने के लिए देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव बना रहेगा। आपकी राशि से आज 12वें भाव में बना ग्रहण योग आपके बजट को प्रभावित कर सकता है इसलिए खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। वैसे आज आपको अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

    आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

    वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें क्योंकि पेट दर्द और वायु विकार जैसी समस्या आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को प्रातःकाल अर्घ्य दें।

    आज मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी इसलिए सुबह से ही एक्टिव नजर आएंगे। आप अपने काम को बेहतर प्रबंधन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेहनत का आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा जिससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। माता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान दें।

    आज कर्क राशि के जातकों को बेवजह के ख़र्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। राशि स्वामी चंद्रमा आज ग्रहण योग में फंसे हुए हैं इसलिए निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों अथवा परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम और संतुलन से काम करना होगा क्योंकि यहां आपको कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। बिजनेस में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

    कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद बीतेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की भी आशंका है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज सुनें ज्यादा बोलें कम। शाम के समय व्यापार में धन लाभ का अच्छा योग बनेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से आगे बढ़ेगा। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी इसलिए बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अन्न दान दें।

    तुला राशि के लिए आज सितार कहते हैं कि आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी मनाते नजर आएंगे। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मेहनत और साहस से आज आप सफलता और सम्मान पाएंगे। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा, क्योंकि आपका प्रभाव बढा रहेगा। मामा और मातृपक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में आज आपको लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस और बिजनेस में आज पिता तुल्य व्यक्ति आगे आकर आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी चली आ रही किसी समस्या का भी आज समाधान होगा जिससे आपका खराब मूड ठीक हो जाएगा। आज आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी नारायण की पूजा करें और कपूर से आरती करें।

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। लेकिन आपको आज अपने खर्च और बजट का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि कई अनचाहे खर्च भी आज आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। लेकिन इनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके सितारे कह रहे हैं कि आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना चाहिए और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। संतान की ओर से आपको उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इनका ध्यान रखें।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है। आपकी राशि से आज चंद्रमा तीसरे घर में चल रहे हैं। ऐसे में आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। साथ ही आपको आज हर काम बहुत सोच समझकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए अथवा नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको आज लेन देन में सतर्क रहना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। लव लाइफ रिश्ता मजबूत होगी। मामा से संबंधों में सुधार आएगा।

    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ लाभकारी रहेगा।

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। दिन आपका खर्चीला रह सकता है साथ ही कुछ ऐसे भी खर्च हो सकते हैं जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे। किसी बड़े लेनदेन में जुबानी किसी पर भरोसा न करें। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज काफी समय से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आज आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। क्रोध और वाणी पर आपको कंट्रोल रखना चाहिए।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को गुड़ भी खिलाएं।

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे साथ ही जीवनसाथी की कामयाबी से आपको आज खुशी भी मिलेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। व्यापार में आज नए उपकरणों और तकनीक के प्रयोग से आपको लाभ होगा। आज मीन राशि के छात्रों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से भी लाभ मिल सकता है। लेकिन आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि लालच और जोखिम से बचें नहीं तो लेने के देने होंगे।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

    Post Views: 985

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअश्विनी कुमार चौबे के एक बयान से बिहार की सियासत में मचा है हंगामा…….
    Next Article पेट्रोल-डीजल के नई कीमत, चेक करें अपने शहर में फ्यूल का लेटेस्ट रेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी…

    January 29, 2026

    भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री साय…

    January 29, 2026

    अब यह शून्यता कभी नहीं भरेगी अजित पवार को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुए ये दिग्गज, परिवार से की मुलाकात…

    January 29, 2026

    SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर रोक तो मोदी-शाह को धन्यवाद देने लगे गिरिराज, बोले- सनातन को…

    January 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी…
    • भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री साय…
    • अब यह शून्यता कभी नहीं भरेगी अजित पवार को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुए ये दिग्गज, परिवार से की मुलाकात…
    • SC ने लगाई UGC के नए नियमों पर रोक तो मोदी-शाह को धन्यवाद देने लगे गिरिराज, बोले- सनातन को…
    • फोन पर गालियां और धमकी कपिल शर्मा पर पत्रकार के गंभीर आरोप, विवाद गर्माया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?