Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सफला एकादशी के विशाखा नक्षत्र में मकर सहित इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान विष्‍णु, अचानक से होगा धन लाभ…
    समाचार

    आज सफला एकादशी के विशाखा नक्षत्र में मकर सहित इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान विष्‍णु, अचानक से होगा धन लाभ…

    By adminDecember 26, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज भगवान विष्‍णु की कृपा से मकर सहित 5 राशियों को कारोबार में अचानक से धन लाभ होगा। आपकी तरक्‍की होगी और धन की प्राप्ति से जु़ड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि हागी। आपको करियर के मामले में कोई जरूरी शुभ समाचार म‍िलेगा और धन प्राप्ति से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

    मेष राशि वालों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। महत्वाकांक्षी लोगों का दिन शुभ होगा और कारोबार में आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगी। यात्रा से सामान्य लाभ होगा। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। संभलकर काम करें। शाम को योजनाएं पूरी होंगी और आपको लाभ होगा। मेहमानों के आने से आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए हर काम को सोचकर करें।

    वृष राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करना चाहिए। बिना वजह किसी से अनबन हो सकती है और आपका नुकसान हो सकता है। अपने कौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर के लिए कोई पसंदीदा चीज़ खरीदेंगे। शुभ खर्च से मन प्रसन्न रहेगा और आपको लाभ होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य का साथ मिलेगा और सभी योजनाएं सफल होंगी।

    मिथुन राशि वालों का किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपको किसी कारण से निराशा का अनुभव होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद नए काम की योजना बनेगी और आपको लाभ होगा। अच्छे कामों से मन प्रसन्न रहेगा और पुण्य कार्यों से आपको लाभ होगा। रात का समय सामाजिक कार्य में बीतेगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

    कर्क राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा और भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा। दिन आपके लिए भाग्यशाली है। जो चाहेंगे वो कर पाएंगे और आपकी तरक्‍की होगी। जीवनसाथी और व्यापारियों को लाभ होगा। हर तरह का सहयोग भी आपको मिलेगा। अच्छे काम में रुचि बनेगी और मन काफी प्रसन्‍न होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शांति मिलेगी। ज़्यादा काम से थकान भी हो सकती है, सावधान रहें।

    सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपकी रुचि अच्‍छे काम में बनेगी। जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विरोध के बावजूद आपके काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। जो लोग बिजनस करते हैं उसमें आपको अच्‍छा मुनाफा होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं।

    कन्या राशि वालों के लिए करियर में लाभ का दिन है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। ज़िम्मेदारियां बढ़ने से कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें। शाम को पुराने दोस्तों से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ शाम का समय आनंद में बीतेगा

    तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, सावधान रहें। मन लगाकर काम करें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। आप दूसरों से काम निकलवाने में सफल होंगे और आपका दिन अच्‍छे कार्य को पूरा करने में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ने से सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है। शाम का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

    धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। आसपास का माहौल विपरीत रहेगा। धैर्य और अच्छे व्यवहार से माहौल को ठीक करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से परेशानी हो सकती है। रात का समय आनंद में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से कोई काम की खबर आपको मिल सकती है।

    मकर राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। नई डील से अचानक धन लाभ होगा। काम करते या गाड़ी चलाते समय चिंता को हावी न होने दें। दोस्ती में आंख बंद करके भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। जोखिम भरे काम से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान दें। आपको किसी मामले में फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लेनी जरूरी होगा। आपको धन संबंधी मामलों में लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी।

    कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। अधिक धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में पिछले चार दिनों से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। झगड़े को बातचीत से सुलझाएं। रात का समय घूमने-फिरने में बिताएंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और ऑफिस में आपको बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है। आपके संबंधों में लाभ होगा।

    मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नए करियर शुरू करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम और रात का समय मिलने-जुलने में बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके लिए धन में वृद्धि के योग बने हैं और कारोबार में आपको मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी।

    Post Views: 1,515

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखरीदी केंद्र में मंडरा रहे हाथी तो बदलते मौसम से टेंशन हाई, फटी बोरियों से जूझ रहे किसान…
    Next Article आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बाहर आपस में भिड़े खालिस्तानी और भारतीय समर्थक, सामने आया ये चौंका देने वाला…
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…

    October 22, 2025

    2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…

    October 22, 2025

    युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…

    October 22, 2025

    एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…
    • 2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…
    • युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…
    • एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…
    • सीएम विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?