Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज अनुराधा नक्षत्र में बना इंद्र योग का संयोग, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, जमकर बरसेगा धन…
    समाचार

    आज अनुराधा नक्षत्र में बना इंद्र योग का संयोग, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, जमकर बरसेगा धन…

    By Tv 36 HindustanAugust 13, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज बजरंगबली के आशीर्वाद से कन्‍या और वृश्चिक सहित 5 राशियों की लॉटरी लग सकती है। इनकी शानदार कमाई होने के साथ ही करियर में भी अच्‍छा समाचार मिलेगा और आपको धन की प्राप्ति होने भाग्‍य चमकेगा। आपके लिए एक से अधिक आय के स्रोत बनेंगे और पूरा दिन परिवार के साथ खुशहाली में बीतेगा। देखें मंगलवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। बिना किसी वजह के आपके काम में बाधा पड़ने से मन खराब हो सकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। मन प्रसन्‍न होगा।

    वृष राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। किसी मामले में अधिक उत्‍साह से आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी में आपके ऊपर दबाव रहेगा और आपको रोजाना की तुलना में अधिक काम करना पड़ेगा। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। किसी मामले में धन का निवेश करने से पहले अच्‍छे से सोचविचार कर लें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

    मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन करियर और कारोबार के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको मान सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किये गये कार्यों का ऑफिस में विरोध हो सकता है। किसी मामले में आपके लिए सलाह देना या फिर प्रतिक्रिया व्‍य‍क्‍त करना नुकसानदेह हो सकता है। अपने काम पर फोकस करें।

    कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए कहीं दूर की यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी के चलते मन में किसी प्रकार का तनाव रहेगा और आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

    सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके सभी कार्य बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा और आपको इस वक्‍त खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और आपके सम्‍मान के साथ मुनाफे में भी वृद्धि होगी। भाग्‍य आपका साथ दे रहा है।

    कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। उत्सव और त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से मन प्रसन्‍न रहेगा और शाम को हर काम से फ्री होकर परिवार के साथ वक्‍त बिताएंगे। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के करियर के मामले में आपको थोड़ी चिंता रहेगी। सही फैसला करें।

    तुला राशि के लोगों के लिए कार्य कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। आत्‍मविश्‍वास के साथ अपने काम करें तो आपकी राहें आसान हो जाएंगी।

    वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके जटिल कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। अपने काम पर ध्‍यान दें और बिना वज‍ह की बातों पर ध्‍यान न देकर अपने काम पर फोकस करें। आपको लाभ अधिक होगा।

    धनु राशि के लोगों के लिए लाभ और सफलता का दिन है और आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको स्वजनों का सुख और सहयोग दोनों प्राप्‍त होंगे। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें।

    मकर राशि वालों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और पराक्रम में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में बिजी रहेंगे और आपको पूरे दिन जरूरी काम के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

    कुंभ राशि के लोगों को करियर में फोकस के साथ काम करने की जरूरत है। किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। आपके नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। आपको मातृ पक्ष के लोगों से लाभ होगा। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

    मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी समय है। आपको अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ हासिल होगा। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम संबंध काफी यथावत रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी।

    Post Views: 1,305

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब बच्चों को लेकर करते हैं आप हवाई सफर, तो ध्यान रखें इन टिप्स को, आएंगे काम…..
    Next Article इन मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये खास जिला अपने पास रखा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?