Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज फेसबुक को लांच हुए हो गए 20 साल, जानिए इन 20 सालों में क्या-क्या हुआ फेसबुक के साथ…..
    News

    आज फेसबुक को लांच हुए हो गए 20 साल, जानिए इन 20 सालों में क्या-क्या हुआ फेसबुक के साथ…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिस तस्वीर से होते हुए आपने ये लेख पढ़ना शुरू किया है, ये अमेरिकी संसद कैपिटल हिल की है. फेसबुक के फाउंडर और अब उसकी पैरेट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इसमें उन बच्चों के माता-पिता से माफी मांग रहे हैं जो उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यौन अपराधों का शिकारों हुए हैं. जुकरबर्ग के अलावा टिक टॉक, डिस्कॉर्ड और स्नैप के मालिक भी अमेरिकी संसद की ज्युडिशियरी कमिटी के सामने पेश हुए. इन कंपनियों पर आरोप थे कि इन्होंने अपने प्लेटफॉर्म में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने, आत्महत्या के लिए उकसाने और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर बिना किसी फिक्र के शामिल किए.

    सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तो ये तक कह दिया कि इन टेक कंपनियों के हाथ खून से रंगे हैं. एक ऐसी चीज बना दी है जिनसे लोग मर रहे हैं. अमेरिका में तो मेटा के सीईओ ने माफी मांग ली है, लेकिन ये मुद्दा सिर्फ अमेरिका की होती तो शायद कोई बात न थी, बल्कि बहुत से ऐसे देश हैं, खासकर भारत भी, जहां बच्चे ऑनलाइन शोषण का शिकार हो रहे हैं. आज की बात फेसबुक के हवाले से. क्योंकि फेसबुक की यात्रा के बीस साल पूरे हो गए हैं.

    4 फरवरी 2004 तारीख थी जब मार्क जुकरबर्ग ने अपने कुछ दोस्तों के साथ फेसबुक लॉन्च किया था.आइए जानते हैं दो दशक में इस सोशल मीडिया जाइंट ने हमारी आपकी जिंदगी में क्या बदल दिया और क्या बदलता जा रहा है

    फेसबुक जब मार्केट में लॉन्च हुआ, तो लॉन्चिंग के सालभर के भीतर ही इसने 10 लाख लोगों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ लिया. वजह रही इसकी कई खूबियां. उनमें से एक था फोटो में लोगों को ‘टैग’ करने का ऑप्शन देना. तब ये पहला प्लेटफॉर्म था, जो लोगों को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस दे रहा था.आपसे जुड़ी हर जानकारी, चाहें आपका बर्थडे हो या और कोई खास दिन या फिर आपके दोस्तों से जुड़ी बातें, ये आपको बताता था. हालांकि इस वजह से बाद में फेसबुक पर यूजर्स की प्राइवेसी के उल्लंघन के भी आरोप लगे मगर कंपनी आगे बढ़ती रही.यूजर्स बेतहाशा बढ़ें और अब इनकी संख्या दुनियाभर में 3 अरब के करीब है.

    भारत में 36 करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं. दुनिया में फेसबुक का सबसे बड़ा मार्केट भारत ही है. ये 36 करोड़ लोग भारत की आबादी के 22 फीसदी हिस्सा हैं.दूसरे शब्दों में कहें तो, भारत में हर पांच में से एक शख्स फेसबुक पर है. फेसबुक के लिए इतने साल तक टिके रहना आसान नहीं था. मगर इसकी लोकप्रियता के कारण निवेशकों की लाइन लग गई. जुकरबर्ग महज 23 की उम्र में अरबपति कहे जाने लगे.सब कुछ सही चल रहा था लेकिन कम्पनी के लिए चौंकाने वाला साल आया 2021. जब पहली बार फेसबुक के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 2 अरब तक गिर गई.

    इसी साल जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया. मेटावर्स से मतलब ये था कि डिजिटल दुनिया में वर्चुअल स्पेस की ओर अब गाड़ी आगे बढ़ेगी.जुकरबर्ग का कहना था कि कंपनी का नाम बदल ने नए लोगों को साथ लाएंगे लेकिन ये बात हर कोई करेगा कि आज की नौजवान पीढ़ी के बीच फेसबुक पहले की तरह लोकप्रिय नहीं है. हां, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि ये यूजर्स की संख्या के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब भी है.

    फेसबुक के विवादों की लिस्टफेसबुक का इन दो दशकों मे विवादों से भी खूब नाता रहा. लोगों की प्राइवेसी की अनदेखी से लेकर नफरती भाषणों और बयानों को बढ़ावा देने और फेक न्यूज पर एक्शन न लेने तक के कई गंभीर आरोप इस पर लगे.

    फेसबुक के दावे क्या हैं और सच्चाई क्या, आइये इस पर एक नजर डालते हैं.1. जुकरबर्ग दावा करते हैं कि फेसबुक के ज़रिए वो दुनिया को एक बेहतर जगह बना रहे हैं. लेकिन ये हकीकत के नजदीक बात नहीं लगती. 2007 में फेसबुक ने Beacon सिस्टम लांच किया. इसकी मदद से एडवरटाइजर्स को यानी जो विज्ञापन देने वाले लोग हैं, उनको फेसबुक लोगों के डाटा देने लगा ताकि यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से विज्ञापन दिखाए जाएं.

    इस फीचर के जरिए कोई भी वेबसाइट और ऐप फेसबुक से विज्ञापन के लिए डाटा ले सकते थे. फेसबुक का मुख्य कारोबार विज्ञापन से ही आता है.ये आपको टार्गेटिंग विज्ञापन की सुविधा देता है जहां आप कंपनी तय करती है कि उसका ये कस्टमर है और फिर उसके सामने विज्ञापन परोस दिया जाता है. 2023 में कंपनी ने सिर्फ विज्ञापनों के जरिए भारत में 18, 308 करोड़ रूपए कमाए. फेसबुक ये तय करता है कि कोई खास कंपनी का विज्ञापन उन्हीं तक पहुंचे जिन तक विज्ञापन देने वाला अपनी बात पहुंचाना चाहता है.

    उदाहरण के लिए, जैसे आपने एक बार किसी ब्रांड का कपड़ा पसंद कर लिया, तो फेसबुक आपको किसी दूसरे ब्रांड के कपड़े नहीं दिखाएगा. आपको हर जगह वही ब्रांड दिखेगा जो जिस पर आपने शुरुआत में दिलचस्पी दिखाई थी.2. थोड़ी पुरानी बात है, अमेरिका के पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका पर दुनियाभर के यूजर्स के डेटा चोरी के आरोप लगे. पता चला पांच करोड़ फेसबुक यूजर के डेटा भी बिना किसी की सहमति के इस कंपनी को दे दिए गए.

    आरोप था कि उस डेटा का इस्तेमाल 2016 में हुए अमरीकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया गया. इस खुलासे के बाद भारत में भी बवाल मचा. आरोप की वजह से एक दिन के अंदर फेसबुक को करोड़ो का नुकसान हुआ. बाद में इस मामले को रफा दफा करने के लिए मेटा को 725 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,000 करोड़ रुपये चुकाने पड़े.

    3. अमेरिका का मशहूर अखबार है वॉल स्ट्रीट जर्नल. अखबार ने 2020 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की. रिपोर्ट में आरोप लगाया कि फेसबुक ने कथित रूप से हेट स्पीच देने वाले बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इसमें पहला नाम था तेलंगाना में बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह का. जो विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट में दावा था कि फेसबुक इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास ने अपने कर्मचारियों को कहा कि बीजेपी नेताओं पर एक्शन लेने से बिजनेस पर बुरा असर पड़ सकता है. फेसबुक पर लगे आरोपों के कारण उसकी किरकिरी हुई. हालांकि वह कहता रहा कि वह नफरती बयानों को लेकर सतर्क है.

    4. एक रिपोर्ट न्यूजगार्ड की कंपनी ने भी जारी की. इस कंपनी का काम है इंटरनेट पर आने वाले फेक न्यूज, हेट स्पीच पर नजर रखना. रिपोर्ट में न्यूजगार्ड ने दावा किया कि फेसबुक ने कोविड-19 महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़े कई फेक प्रोफाइल को प्रमोट किया. इससे हुआ ये कि इन प्रोफाइल के 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स बन गए. जिन प्रोफाइल को बढ़ावा मिला, उनमें इस तरह के दावे थे कि बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए दबाव डाला जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है. फेसबुक का कामकाज मगर चलता रहा.5. कंपनी की ही एक पूर्व कर्मचारी थी फ्रांसिस हॉगेन.

    वो 2021 में व्हिसलब्लोअर बनकर सामने आईं. इस व्हिसलल ब्लोअर का दावा था कि प्लेटफॉर्म के जरिये सामाजिक बंटवारे को बढ़ावा मिलता है, बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और बतौर कंपनी फेसबुक इसकी अनदेखी करती है. पिछले साल 2023 के अक्टूबर में ही कम से कम 33 अमेरिकी राज्यों ने मेटा के खिलाफ कोर्ट केस किया. मेटा पर आरोप था कि उसने जानबूझकर अपने प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए एडिक्टिव बनाया. बताया गया कि कंपनी को लाखों शिकायतें मिली. इसके बावजूद कंपनी ने सिर्फ कुछ ही अकाउंट को डिसएबल किया.भारत, फेसबुक और जरूरतये तो अमेरिका की बात हुई लेकिन भारत को फेसबुक से कुछ और सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स की मांग करनी चाहिए.

    वजह इसकी ये है कि भारत में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स है. इसमें सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते यूजर्स बच्चें हैं. एनसीआरबी के आंकड़ें हैं कि नाबालिगों की कुल आबादी का लगभग 28 फीसदी हिस्सा किसी न किसी रूप में यौन शोषण का सामना करता है.कई तो ऐसे हैं जो शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे तक नहीं आते.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today it has been 20 years since Facebook was launched Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवार को स्टॉक मार्केट खुलने पर इस वजह से एसबीआई के गिर सकते हैं शेयर के दाम……
    Next Article उत्तरी आयरलैंड की इस महिला ने रचा इतिहास, किया यह काम…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ…

    March 21, 2026

    किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 21, 2026

    सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    March 21, 2026

    केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…

    March 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ…
    • किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…
    • केंद्र का बड़ा फैसला : PNG/गैस सप्लाई में 20% अतिरिक्त आवंटन, होटल-ढाबों समेत इन सेक्टर को मिलेगी बड़ी प्राथमिकता…
    • प्रदेश में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पास, अब परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?