नई दिल्ली:– आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही जातकों के दिन तय होते है। आज का दैनिक राशिफल चलिए जानते है…
मेष-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य फल देने वाला हो सकता है। राजकीय परेशानी रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। नये अनुबंध पर विचार विमर्श होगा।
वृषभ-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मातृपक्ष की चिन्ता संभाव्य है, सिर नेत्र की पीड़ा हो सकती है। कार्यो में मनोवांछित सफलता मिलेगी। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें।
मिथुन-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, सोचे हुये कार्य पूर्ण होने से खुशी होगी। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। किसी अतिथि आवागमन का योग है। सत्संग की प्राप्ति का योग है।
कर्क-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। धार्मिक कार्यो में यश एवं सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, मित्रों का सहयोग मिलने से धन लाभ के अवसर बनेंगे। पारिवारिक जबावदारी रहेगी। अचानक बने बनाये कार्य में व्यवधान होगा। मांगलिक कार्य पर विचार होगा।
कन्या-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। भूमि मकान से संबंधित कार्य बनेंगे। मनोबल बढे़गा। चैराग्नि का भय। पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा। निकटस्थ अधिकारी का उल्लेखनीय सहयोग रहेगा।
तुला-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की उपलब्धि होगी, मातृपक्ष की ओर से प्रसन्नता होगी। अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी। अपरिचित व्यक्ति से मित्रता में सावधानी रखें।
वृश्चिक-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। घर में किसी से व्यर्थ विवाद होगा। शिक्षा के प्रति लगन और रूचि रहेगी। संतान के कार्यो में खर्च होगा।
धनु-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। वाहन धीरे चलायें। कष्ट, दुख दुर्घटना का भय, जोखिम जमानत के कार्यो में न पड़ें। माता पिता के सहयोग से आवश्यक जिम्मेदारी पूरी होगी। मन में खुशी रहेगी।
मकर-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में जोखिम उठाने का साहस कर पायेंगे, तो सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
कुम्भ-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रह सकता है। छोटे भाई बहिनों रिश्तेदारों से संबंध बढ़ेंगे। पारिवारिक खुशी मिलेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। नवीन योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
मीन-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पद प्रतिष्ठा बढे़गी। शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का होगा। शिक्षा उत्तम होगी। विज्ञान पक्ष में सफलता प्राप्त करेगा। लेखन केकार्यो में रूचि रहेगी। आय के एक से अधिक साधन रहेंगे।
व्यापार-भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल एकादशी को विशाखा क्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, रूई, सोना, चांदी, तांबा, सन् धातु, हैसियन जीरा, धनियां, मिर्च, व किराने की वस्तुओं में नरमी होगी। सरसों, अरंडी, के तथा घी के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 1409 है।