Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज दिन शुक्रवार को प्रीति योग संग बना है रवि योग का संयोग, बिजनस में जबर्दस्‍त सफलता पाएंगे कन्‍या और तुला सहित 5 राशियों के लोग…
    समाचार

    आज दिन शुक्रवार को प्रीति योग संग बना है रवि योग का संयोग, बिजनस में जबर्दस्‍त सफलता पाएंगे कन्‍या और तुला सहित 5 राशियों के लोग…

    By Tv 36 HindustanDecember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज रवि योग का शुभ संयोग बना है। रवि योग में मां लक्ष्‍मी की कृपा से कन्‍या और तुला सहित 5 राशियों के लोगों को कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपका दिन कारोबार में लाभ देने वाला रहेगा। आइए देखते हैं मेष से मीन तक आर्थिक मामलों में सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा शुक्रवार।

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास व्यवस्थाएं करने में बीतेगा। आपको पूरे दिन लगातार काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा और आपको लगातार ऑफिस में लगकर काम करना पड़ेगा। आपके सोचने का तरीका बदल सकता है। ध्यान रखें कि वही काम आप करें, जिसमें आपका आत्म-सम्मान बढ़े। आपको करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम जानकारी कहीं से मिल सकती है। जो कि आपके काम की होगी।

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। नए लोग किसी काम में आपकी मदद करेंगे और कारोबार में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। ग्रहों की शुभ दशा आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगी और आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत है। आपके सुख शांति में वृद्धि होगी और कारोबार में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।

    मिथुन राशि वालों को करियर और कारोबार के मामले में भागदौड़ और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। दूसरों के कारण से आपको चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बना बनाया काम अधूरा छूट सकता है। आपको बड़ा धन का नुकसान होने की आशंका है।

    कर्क राशि वालों के लिए दिन आर्थिक लाभ से भरा होगा। आपकी संतान तरक्‍की करेगी और कारोबार में आपकी सभी का है। संतान से खुशखबरी मिलेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें। चंद्रमा द्वितीय भाव में धन लाभ का संकेत दे रहा है।

    सिंह राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र के मामले में बदलाव से भरा होगा और आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और दिन सफलता से भरा होगा। कार्यस्थल में बदलाव अच्छा साबित होगा। व्यापार में मीठी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं और आपको धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

    कन्‍या राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको व्‍यापार में मनचाहा लाभ होगा। कई लोग मदद मांगने आ सकते हैं। सबके साथ सम्मान से पेश आएं। नौकरी में चुप रहना ही बेहतर होगा। बहस से बचें। आपका दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। कोई आपका अपना आपसे मदद मांग सकता है और इसमें आपका कुछ खर्च भी हो सकता है।

    तुला राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। किसी दोस्त की सलाह से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आपके लिए धन वृद्धि के योग हैं और कारोबार में आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आनंद की प्राप्ति होगी और मन काफी प्रसन्‍न होगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने का कोई प्‍लान बन सकता है। आपको कारोबार में अच्‍छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल फल देने वाला होगा। आपके लिए धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शानदार बीतेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आपको लाभ होगा और तरक्‍की होगी। आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। आपको लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको विजय और सम्‍मान की प्राप्ति होने से खुशी होगी।

    धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी समस्याओं का खुद समाधान ढूंढें, इससे स्थायी सफलता मिलेगी। आपके लिए शुभ योग बनने से सफलता प्राप्‍त होगी और रुकी योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के योग बने हैं और आपको कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्‍की होगी और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

    मकर राशि वालों को व्यापार के मामले में लाभ होगा और आपका दिन तरक्‍की से भरा होगा। दोपहर तक बिखरे काम समेट लें, आगे समय नहीं मिलेगा। आपका आगे का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा और आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है और ग्रहों की शुभ स्थिति आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता का संकेत दे रही है। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

    कुंभ राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन, धर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। कोई अपना आपसे कोई आर्थिक मदद मांग सकता है। आपको लाभ होगा और निवेश के लिए दिन काफी अच्‍छा है। आपको रिटर्न काफी अच्‍छा मिलेगा।

    मीन राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें। आज किसी से भी न उलझें। साथ ही जोश और भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कामकाज से संबंधित जरूरी पेपर्स को संभाल कर रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आपको सलाह है कि सूझबूझ से ही निवेश करें।

    Post Views: 1,530

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपासपोर्ट आवेदन करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है परेशानी…
    Next Article विभाग ने जारी किया आदेश अब न्यू ईयर पार्टी पर नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, एक साल के लिए लगा बैन उल्लंघन किया तो…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…

    March 26, 2026

    राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…

    March 26, 2026

    ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…

    March 26, 2026

    सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…
    • राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…
    • ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…
    • सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…
    • प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?