Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज कार्तिक पूर्णिमा पर जागेगा मेष राशि समेत इन राशियों का सोया हुआ भाग्य…जानिए आज का राशिफल
    News

    आज कार्तिक पूर्णिमा पर जागेगा मेष राशि समेत इन राशियों का सोया हुआ भाग्य…जानिए आज का राशिफल

    By adminNovember 27, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान
    की कार्तिक पूर्णिमा है। आज रात 11 बजकर 38 मिनट शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर बुध धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है, वे अपने दोस्तों को पार्टी देंगे। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके काम आयेगी। किसी शांत जगह पर थोड़ा समय बिताएंगे। बिल्डर्स को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, कॉन्टैक्ट साइन करने से पहले इसे एकबार ध्यान से पढ़ लें। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 1

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आज जॉब की तालाश ख़त्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आयेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। आज आप फिजूल के खर्च पर नियंत्रण लगाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज कोई नया काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्राइवेट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप ऑनलाइन योग ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपकी सलाह से किसी को फायदा होगा। आज आपके फालतू के खर्च कम होंगे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आज आप ख़ुद में पॉजिटिव महसूस करेंगे, आपके स्वभाव में लचीलापन होगा और दूसरों की बात को भी अहमियत देंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आज आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे और नए काम को करने के लिए आपको साहस मिलेगा। अगर आप किसी बात से काफी दिनों से परेशान है तो आप प्रिय मित्र से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं आपकी बात को अहमियत मिलेगी।

    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 6

    सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका धार्मिक कामों में मन लगेगा किसी मंदिर भी जा सकते हैं। कई दिनों से चल रही कोई उलझन आज समाप्त हो जाएगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कोई बिजनेस डील फाइनल होने से आप रिलैक्स फील करेंगे। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनायेंगे। लाइब्रेरियन की सैलेरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार आज किसी काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा।

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 9

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आप दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, अपनी मेहनत जारी रखें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए आप कोई नई स्किल सीखने का मन बनाएंगे। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत लगाएंगे, ये मेहनत आपको भविष्य में नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कुछ नया भी सीखेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी को अच्छी सफलता मिलेगी।

    शुभ रंग- मैहरुन
    शुभ अंक- 7

    धनु राशि: आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आज आप कोई व्यापारिक निर्णय ले रहे है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। शाम के समय परिवार के साथ सुहावने मौसम का लुत्फ उठाएंगे।

    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 5

    मकर राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। काम के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जायेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, जो भी करें सोच समझ कर करें। अपनी रूटीन में योग अभ्यास की आदत डालें। इस राशि के लेखकों की कोई किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी। बाहर का ऑयली खाना ऑवाइड करना अच्छा रहेगा। आज अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आज आपके व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी।

    शुभ रंग- पिच
    शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार हीपैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट पिछले दिनों के छूटे सिलेबस को आज पूरा करेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्म के लिए अवॉर्ड मिल सकता है। महिलाएं आज काम काज में व्यस्त रहेंगी। आज खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होगी।

    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 4

    मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दरकिनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज आपको अचानक से कहीं बुलाया जायेगा, यह बुलावा आपके बिजनेस से सम्बंधित हो सकता हैं। आज किसी फैसले में आपकी राय कारगर साबित होगी। आज जीवनसाथी की सहायता से आपको किसी काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 3

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news राशिफल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदावा किया जा रहा कि एनिमल मूवी 50 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है…..
    Next Article गुरुनानक जयंती के अवसर पर बैंक, स्कूल और दफ्तरों में आज छुट्टी…
    admin
    • Website

    Related Posts

    गोवर्धन पूजा के दिन करें यह विशेष उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा स्थायी वास…

    October 22, 2025

    दीवाली के बाद बचे हुए फूलों का इस तरह से करें उपयोग, कई दिनों तक कर सकेंगे इस्तेमाल…

    October 22, 2025

    एयर इंडिया इस दिन से शुरू करेगी रायपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां देखें फ्लाइट शेड्यूल…

    October 22, 2025

    गाय पालक को कहते हैं गोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गोवर्धन पूजा के दिन करें यह विशेष उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा स्थायी वास…
    • दीवाली के बाद बचे हुए फूलों का इस तरह से करें उपयोग, कई दिनों तक कर सकेंगे इस्तेमाल…
    • एयर इंडिया इस दिन से शुरू करेगी रायपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां देखें फ्लाइट शेड्यूल…
    • गाय पालक को कहते हैं गोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात…
    • सीनियर सिटीजन्स को जबरदस्त फायदा, ये 8 बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?