नई दिल्ली:– देशभर में आज आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले पर तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस वर्ष लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में अन्य लोगों के अलावा लगभग 6,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित किए गए विशेष अतिथियों में देश के युवा, छात्र, आदिवासी, किसान, महिलाएं, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के श्रमिक, ओलंपिक के भारतीय खिलाड़ी, नर्स मिडवाइफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात दस बजे से सभी बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा।
