नई दिल्ली:– आज का दिन शनिवार है जो सूर्य पुत्र शनिदेव को समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। इसके साथ ही आज सावन का दूसरा दिन भी है। ऐसे में यह दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव का भी है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। सावन का दूसरा दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है…
मेष-
आज का दिन मेष के राशि वालो को थोड़ा धैर्य व साहस बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए इनकम में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। लेकिन आपको अपने बिजनेस में आंख व कान खुले रखकर कामों को करना होगा। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा होगा। मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगीं खर्च बढ़ने से पैसों का इंतजाम करना होगा। धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। संयम रखें।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अतिथि रावणमन का योग है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें। कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं ।दुविधा से हटकर कार्य करें। पॅूजी लगाने में सावधानी रखें। मांगलिक कार्य बनेंगा। संयम रखें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा। स्वयं से कोई भूल होगी। वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है। दौड़धूप में सफलता मिलेगी। सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी। कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा। सुख शांति में कमी होगी। कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा।
मकर-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निवेश को थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर चंचल मिलनसार और परोपकारी होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, निर्णय लेने में अग्रणी एवं सक्षम होगा, किसी के अधिनस्थ कार्य करना पसंद नहीं करेगा। जातक का भाग्योदय जन्म
स्थान से दूर होगा।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण द्वितीया को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से सोना,चांदी, तांबा, धातु, मोती, पुखराज, जौ, चना, अलसी, तिल, गुड़, खांड़ रूई, कपास में वृद्धि होगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट
के बने रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 3723 है।