नई दिल्ली :– आज गुरुवार के दिन गुरु और शुक्र का नवपंचम योग बनने वाला है। यानी आज गुरु वृषभ राशि में रहेंगे और शुक्र कन्या राशि में संचार करेंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु और शुक्र की युति बहुत ही अच्छी बताई गई है। दरअसल, दोनों की ग्रह शुभ ग्रह हैं। गुरु जहां व्यक्ति को ज्ञान प्रदान करता है वहीं, शुक्र व्यक्ति को सुख समृद्धि दिलाता है। ऐसे में गुरुवार 12 सितंबर के दिन गुरु शुक्र का नवपंचम योग मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गुरुवार के दिन आपके धन में वृद्धि तो होगी ही साथ ही धन संपत्ति खरीदने के अच्छे योग भी बनेंगे।
मेष राशि वालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरुवार का पूरा दिन उनके हिसाब से गुजरने वाला है। आज आप अपने हिसाब से धन खर्च कर पाएंगे। अपने मनोरंजन पर भी आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कुछ पैसा आप शॉपिंग पर भी खर्च करेंगे। आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप दूसरों की समस्या हल करने में अपना काफी समय लगाने वाले हैं। लेकिन, आपको दूसरों की समस्याओं में पड़ने से बड़ी हानि हो सकती है। आपके बने बनाए काम भी इस वजह से अधूरे रहने वाले हैं। लेकिन, नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी सहयोगी की वजह से कोई लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दरअसल, आज आपके अधिक बोलने की आदत के कारण आपका अपने परिवार वालों से मतभेद हो सकता है। साथ ही आज खर्चे काफी ज्यादा होंगे और लाभ कम मिलेगा। जिस वजह से आप मानसिक रूप से थोड़ा अशांत रह सकते हैं।
सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपकी पर्सनल लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रहने वाली है। अपने जीवनसाथी से आपका किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही वाहन का प्रयोग भी आज थोड़ा संभलकर करें। आज धार्मिक कार्यों में आपकी काफी ज्यादा दिलचस्पी रहने वाली है। धार्मिक कार्य के आयोजन में आप कुछ धन राशि भी खर्च कर सकते हैं।
कन्या राशिवालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप आज थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। यानी आज आप अपने जरूरी काम टाल भी सकते हैं जिस वजह से आप आने वाले दिनों में किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। साथ ही आज घर परिवार का माहौल भी कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आज किसी न किसी बात को लेकर परिवार के लोग आपस में टकरा सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
तुला राशिवालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। दरअसल, बारिश का असर आपकी सेहत पर नजर आएगा। बारशि और बदलते मौसम के कारण आपको गले में तकलीफ हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज मानसिक उलझन के कारण आप कुछ जरुरी फैसले लेने में आपको काफी समस्या होगी।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। साथ ही आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ छोटी यात्राएं भी करनी पड़ेगी। हालांकि, यह यात्राएं आपको लोगों के बीच नई पहचान और लाभ दिलाएगी
धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। आप पिछले काफी समय से जो भूमि या मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं उसके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लेकिन, आज दोपहर बाद कुछ ऐसे काम आएंगे जिसमें आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपके विरोधी आपसे काफी परेशान रह सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। आज दिन की शुरुआत में तो आपको ऐसा महसूस होगा की सब कुछ आपके हिसाब से चल रहा है। लेकिन, कुछ ही पल में आपको ऐसा महसूस होगा की सब कुछ आपके विरुद्ध हो गया है। इन सबकी वजह से आपको मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज खुद के लिए सोचें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें। वरना आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके सामने कुछ न कुछ परेशानियां भी आती जाएंगी।
मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपका मन बहुत ही ज्यादा व्याकुल रहने वाला है। आज मन में उथल पुथल रह सकती है। जिस वजह से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। साथ ही शादीशुदा जातकों को आज कुछ न कुछ परेशानियों का अनुभव होगा।
