Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गुरु और चंद्रमा की युति से लाभ और उन्नति पाएंगे तुला, मेष सहित इन 4 राशियों को लोग…
    समाचार

    आज गुरु और चंद्रमा की युति से लाभ और उन्नति पाएंगे तुला, मेष सहित इन 4 राशियों को लोग…

    By Tv 36 HindustanAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन गुरु चंद्रमा का युति योग बन रहा है। दरअसल, गुरु पहले से ही वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं और अब चंद्रमा भी वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु और चंद्रमा की युति से द्विग्रह योग बनेगा। साथ ही गजकेसरी राजयोग भी एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मंगलवार 27 अगस्त का दिन मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही फलदायी साबित होने वाला है। गजकेसरी राजयोग के एक्टिव होने से इन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि के कुछ जातकों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज इस राशि के कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

    वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा आदि का आज भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में आज आपको हर स्तर पर लाभ और उन्नति मिलने के योग है। आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। नए कामों की शुरुआत संभव है।

    मिथुन राशि के जातकों को आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करने की जरूरत है। आज जो भी काम करें अच्छी तरह से सोच लें। साथ ही आज अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

    कर्क राशि के लोगों आज नई योजनाओं को लेकर विचारमग्न रहने वाले हैं। आज आपको कई तरह के आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जो लोग आपके शुभचिंतक हैं। उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

    सिंह राशि के जातकों को फिलहाल, अपने दृष्टिकोण को थोड़ा व्यवाहिक बनाने की कोशिश करनी होगी। आज आपके रिश्तेदार आपसे कहीं घूमने जाने की जिद्द कर सकते हैं। उनके साथ आप आज काफी अच्छा समय बिताएंगे।

    कन्या राशि के जातकों को आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने की जरूरत है। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

    वृश्चिक राशि के लोग आज अपने दायित्वों की समय से पूर्ति करने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुशनुमा तरीके से बितने वाला है।

    धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में वातावरण काफी सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें। साथ ही परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

    मकर राशि के जातक आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करेंगे। आज संबंधों के चक्कर में अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। आपके जो भी कर्तव्य हैं उन्हें पूरा करें।

    कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए थोड़ा उधार लेना पड़ सकता है। आज अति भावुक होने से बचें। आज व्यवहारिकता जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

    मीन राशि के जातक आज नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आज नए कार्यों में शामिल होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

    Post Views: 525

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहादेव सट्टेबाजी ऐप की जांच सौंपी सीबीआई को, छत्तीसगढ़ सरकार ने…
    Next Article अब बिना पासपोर्ट नहीं उड़ा पाएंगे ड्रोन, DGCA की ये नई गाइडलाइन बनी बड़ी बाधा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

    February 16, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…

    February 16, 2026

    प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

    February 16, 2026

    नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…
    • विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…
    • प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…
    • नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…
    • भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?