Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज अनफा योग से खुशियां और धन लाभ पाएंगे कर्क, तुला समेत इन 6 राशियों के जातक, पढ़े आज का राशिफल…
    समाचार

    आज अनफा योग से खुशियां और धन लाभ पाएंगे कर्क, तुला समेत इन 6 राशियों के जातक, पढ़े आज का राशिफल…

    By Tv 36 HindustanSeptember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज रविवार के दिन अनफा योग बनेगा। दरअसल, चंद्रमा से 12वें भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। जिससे अनफा योग बना है। दरअसल, चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और शुक्र कन्या राशि में। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अनफा योग बनने से व्यक्ति धनवान बनता है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि रविवार का दिन अनफा योग से वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही आपके जीवन में खुशियां आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। पढ़ें 8 सितंबर का टैरो राशिफल विस्तार से…

    मेष राशि के जातकों को आज बहुत ही संभलकर अपना काम करने होंगे। लेकिन, आज आप पर आलस्य हावी होगा। आज आप आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने में सफल होंगे। हालांकि, आप अपने करियर से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे करते देखे जाएंगे।

    वृषभ राशि के जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको लाभ के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों से मुक्त हो जाएंगे। साथ ही आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से संतुष्ट रहेंगे।

    मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा साबित होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार से जुड़े सभी कार्य समय के अनुसार, पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका समय अपने दोस्तों के साथ बहुत ही खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

    कर्क राशि के जातकों को आज अपनी नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज नौकरी और परिवार दोनों ही जगह माहौल आपके हिसाब से रहने वाला है। लेकिन, आपको आज ऐसे लोगों से संभलकर रहना होगा जो आपके सामने अधिक मीठा बनकर दिखाएं। आज परिवारवाले आज आपसे कुछ कह सकते हैं। आपको सलाह है कि परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें

    सिंह राशि के जातक आज अपने परिवार और करियर को लेकर थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। साथ ही आज आप अपने परिवार को लेकर जो कर्तव्य हैं वह पूरा करने में असफल रहेंगे। जिस वजह से आपको अपने परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

    कन्या राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में लेकर बहुत ही सतर्क रहना होगा। आज आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। आज कोशिश करें की आप अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखें। क्योंकि, आज अति भावुक होकर किसी की मदद करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    तुला राशि के जातक आज कुछ नया करने की शुरुआत कर सकते हैं। आज जो भी करेंगे वह आपको लाभ दिलाएगा। आज शाम का समय आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे। साथ ही आज आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ के कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि के जातक आज निवेश के जरिए लाभ पाने में सफल होंगे। आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके पुराने संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। साथ ही आज आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।

    धनु राशि के लोगों आज उन्नति तरक्की और खुशियां मिलने वाली है। आज आपकी सोच बहुत ही सकारात्मक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके अधिकारी सफलता प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर देंगे। लेकिन, नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।

    मकर राशि के जातक आज काफी आध्यात्मिक रहेंगे। आपका ध्यान आज कई पारंपरिक कार्यों में रहने वाला है। आज लोगों के साथ मिलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज जितना हो सके लोगों से मुलाकात करें आपको रिलैक्स फील होगा।

    कुंभ राशि के लोगों को आज थोड़ा सामाजिक होने की जरूरत है। तभी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत होगी। जिस वजह से आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं और आपसे बातचीत तक बंद कर सकते हैं।

    मीन राशि के लोगों को आज अपने काम पर ही फोकस करना होगा। आज कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें साथ ही किसी से ज्यादा बातचीत करने से भी परहेज करें। आज शाम के समय आप अपने परिवार को कहीं बाहर खाने पर लेकर जा सकते हैं।

    Post Views: 915

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया का चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम भंडार मिला पाकिस्तान में,अब बदलेगी यहां की इकोनॉमी…
    Next Article यहां के कलेक्टर का बड़ा फैसला,स्कूल किताबों की कीमत 800 से 1200 रुपये की बीच होगी, जिन्होंने महंगी खरीदी उनको मिलेगा रिफांड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

    March 6, 2026

    जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

    March 6, 2026

    UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

    March 6, 2026

    सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…
    • जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…
    • UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
    • सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…
    • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?