Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज शुक्र चंद्रमा के नवपंचम योग से धन संपत्ति लाभ पाएंगे मिथुन सिंह समेत इन 7 राशियों के लोग…
    समाचार

    आज शुक्र चंद्रमा के नवपंचम योग से धन संपत्ति लाभ पाएंगे मिथुन सिंह समेत इन 7 राशियों के लोग…

    By adminSeptember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रविवार के दिन चंद्रमा और शुक्र का नवपंचम योग बन रहा है। दोनों एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह हैं इसलिए रविवार के दिन इन दोनों का प्रभाव कुछ राशियों पर सबसे ज्यादा रहने वाला है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों के लिए दिन भूमि संपत्ति के मामले में बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। साथ ही आपकी आय भी बहुत अच्छी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। पढ़ें अपना 15 सितंबर का टैरो राशिफल विस्तार से।

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज अचानक ही आपको कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आज आपको घर और बाहर सभी जगह लोगों का समर्थन मिलेगा।

    वृषभ राशि के जातक आज अपना उच्चाधिकारियों के साथ योजनाओं को गति देने के लिए बातचीत कर सकते हैं। भूमि और संपत्ति से संबंधी कार्य व्यवसाय करना लाभदायक रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि के लोगों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आप किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। आप उनके इंस्पायर होकर अपने जीवन में एक अच्छा परिवर्तन लेकर आएंगे। आज संतान की तरफ से काफी सुखद समाचार मिलेगा।

    कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहने वाला है। आज पूंजी निवेश करने के बारे में यदि आप सोच रहे हैं तो फिलहाल, रुक जाए और अच्छे से जांच पड़ताल करके ही निवेश के बारे में सोचें। आज घर परिवार के कारण आपको तनाव मिल सकता है।

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आपको कोई समस्या है तो अपने मित्रों और परिवार के साथ मिलकर उनका हल निकालने की कोशिश करें। आपको समस्याओं से जरूर मुक्ति मिलेगी।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहद ही शानदार साबित होने वाला है। दरअसल, आज आपकी आय काफी अच्छी बनी रहेगी। आपको कहीं न कहीं से लाभ मिलता ही जाएगा। आज कोशिश करें की आप घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि, उनकी तबीयत आज ज्यादा बिगड़ सकती है। आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी।

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। आज आपकी कोई बहुत ही बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। आज आप अपनी छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे। क्योंकि, आपको कामकाज के सिलसिले में काफी यात्राओं करनी पड़ सकती हैं। जिसका असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा।

    वृश्चिक राशि के लोगों की किसी गलती या लापरवाही के कारण परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। जिस कारण आपने अपने संडे को लेकर जो भी प्लान किए थे वह आज पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप वित्तीय मामलों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।

    धनु राशि के लोगों के अंदर आज काफी आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपने आत्मविश्वास के चलते खुद को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं।

    मकर राशि के लोगों के आज सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद हो सकता है। इसलिए आज थोड़ा संभलकर रहें। कागजी कामकाज और अपने रोजमर्रा के सभी कार्य आप बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। साथ ही आज आपके यात्राओं के योग भी बन रहे हैं।

    कुंभ राशि के लोग आज अपने ही ख्यालों में रहेंगे। जिस वजह से आज आप न तो अपना परिवार वालों को समय दे पाएंगे और न ही अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आपको सलाह है कि दूसरों का सहयोग लेने में हिचके नहीं।

    मीन राशि के लोगों को फिलहाल, कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आज आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। साथ ही आपको नए रोजगार मिलने सहायता प्राप्त होगी।

    Post Views: 1,185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur today Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआरबीआई गवर्नर ने कहा देश में महंगाई हुई कम, लोन ईएमआई अगले महीने होगी कम…
    Next Article अब Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिनों की वैलिडिटी, इतने जीबी डेटा और Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन तो जल्दी किजिये…
    admin
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार ने कायम की मिसाल…

    September 13, 2025

    आप भी UPI यूज करते समय कभी न करें ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट…

    September 13, 2025

    अब युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त…

    September 13, 2025

    अब दूर हुई BJP की सबसे बड़ी बाधा कभी भी हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, रेस में 4 मंत्रियों…

    September 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार ने कायम की मिसाल…
    • आप भी UPI यूज करते समय कभी न करें ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट…
    • अब युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त…
    • अब दूर हुई BJP की सबसे बड़ी बाधा कभी भी हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, रेस में 4 मंत्रियों…
    • सीएम से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?