नई दिल्ली:– आज के दिन शुक्र शनि का समसप्तक योग बनेगा। दोनों एक दूसरे से 7वें भाव में संचार करेंगे और आमने सामने विराजमान होंगे। शुक्र और शनि एक दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र और शनि के काफी अच्छे रिश्ते बताए गए हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शुक्रवार का दिन मेष, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी साथ ही आपकी कमाई के अन्य स्रोत भी बनेंगे। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 23 अगस्त शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है। पढ़ें 23 अगस्त का टैरो राशिफल।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव दिखाई देगा। साथ ही आज लोग आपसे जल्दी प्रभावित हो जाएंगे। इतना ही नहीं आज आपकी अधिकारी वर्ग के जातकों से जान पहचान बढ़ेगी।
वृषभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपको अपनी सेहत को विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि, आपको बदलते मौसम के कारण तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, अपने करीबी दोस्तों पर आंखे बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। आज आपको अपने दोस्तों से धोखा मिल सकता है। साथ ही आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल नहीं है। इसलिए आज धन संबंधित फैसले लेने से बचें।
कर्क राशि के जातकों को आज अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा। क्योंकि, इस समय आपके दोस्त भी दुश्मनी में बदल सकते हैं। इतना ही नहीं आज मानसिक उलझन के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापारियों और नौकरीपेशा दोनों के लिए ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास करते नजर आएंगे।
कन्या राशि के व्यापारियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आर्थिक मामलों में भी काफी अच्छा रहने वाला है। इसलिए आज आप चाहें तो निवेश कर सकते हैं। आज नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। दरअसल, आपको नौकरी का कोई नया अवसर मिलेगा। जहां आपको अच्छा वेतन ऑफर किया जा सकता है।
तुला राशि के जातक आज जो भी काम करें बहुत ही सोच समझकर करें। दरअसल, इस दौरान आप भागीदारी और सहयोग से जो भी कार्य करेंगे वह बहुत ही अच्छी तरह से पूरे होंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि बदलते मौसम में अपना ख्याल रखें वरना आपका स्वास्थ्य काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशि के लोगों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपके लिए तरक्की की नई राहे खुल सकती हैं। हालांकि, आज स्वास्थ्य पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा।
मकर राशि के जातकों को आज विदेशी स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि आपका धन कहीं लंबे समय से अटक गया है तो आपको वह आज वापस मिल सकता है। आज आर्थिक निवेश करना लाभदायक साबित होगा। साथ ही आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार चढ़ाव लेकर आ सकता है। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आप उनसे पार पाने में सफल होंगे।
मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का समय काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से आप स्थिति को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। आज आपकी संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।
