Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मेष, वृषभ और तुला राशि पर सितारे मेहरबान, शशि योग से पाएंगे समृद्धि और लाभ…
    समाचार

    आज मेष, वृषभ और तुला राशि पर सितारे मेहरबान, शशि योग से पाएंगे समृद्धि और लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आज 6 मार्च दिन गुरुवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात वृषभ राशि में हो रहा है। और चंद्रमा आज अपने प्रिय नक्षत्र रोहिणी में संचार करते हुए शशि योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज ग्रह गोचर के प्रभाव से अन्य सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा। देखें अपना आज का राशिफल।

    6 मार्च दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार उच्च राशि वृषभ में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरुवार के दिन गजकेसरी योग का संयोग बनेगा और साथ ही चंद्रमा आज शशि योग भी बनाएंगे जिससे वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लोगों को भाग्य लाभ और उन्नति दिलाएगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि और ज्ञान का इस्तेमाल करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इससे आप अपनी और परिवार की इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे। व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना आपको धोखा मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता से आज कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप किसी मानसिक तनाव से परेशान थे तो आज राहत महसूस करेंगे।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अपने कार्य और सामान का ध्यान रखना होगा, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर अपने पिता व भाइयों की सलाह लेना उचित होगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को आज कुछ सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने किसी जानकार या रिश्तेदार के घर मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आज नौकरी में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

    मिथुन राशि के जातक आज दैनिक जरूरतों की चीजों की खरीदारी में खर्च कर सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना हो कि आपको सिर्फ जरूरी सामान की ही खरीदारी करनी है। वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। जिन्होंने विदेश में पढ़ाई के लिए कोई परीक्षा दी थी तो आज वे उसमें सफल हो सकते हैं। आज आपको अपने परिवार में किसी शख्स से ज्यादा उम्मीदें रहेंगी, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए।

    आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। आज मां पार्वती या उमा की पूजा करें।

    कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में ऐसा काम मिलेगा, जिसमें साथी कर्मचारियों का सहयोग जरूरी होगा। उनकी मदद से आप शाम तक उसे पूरा कर लेंगे। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। धन बढ़ाने के लिए किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। अगर आपके बेटे या बेटी की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसका समाधान मिल सकता है।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।

    तुला राशि वालों को आज किसी के प्रति गलत विचार रखने से बचना चाहिए। अगर ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। नौकरी में आज आपको मनचाहा काम मिलेगा, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे। इससे आपको करियर में फायदा मिलेगा, लेकिन कुछ सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। आप उन्हें नजर कुछ सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के मांगलिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना शुभ रहेगा।

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज बिजनेस में संयम और समझदारी से काम लेना होगा। अगर किसी की बात बुरी लगे तो गुस्सा न करें, बल्कि धैर्य से जवाब दें, तभी व्यापार में कामयाबी मिलेगी। किसी भी परेशानी का सामना हिम्मत से करें, तभी उसका समाधान निकाल पाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं, लेकिन खर्च करते समय अपनी आमदनी का ध्यान रखें।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा।

    धनु राशि के जातक आज संतान की शिक्षा को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल या घर में कोई विवाद होने पर अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे आपको सम्मान मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनें और दूसरों की बातों से प्रभावित न हों।

    भाग्य 86% तक आपका साथ देगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

    मकर राशि के जातकों का आज कारोबार थोड़ा धीमा रह सकता है। इससे आपको चिंता होगी। आज आप अपने पिता से सलाह लेकर अपने बिजनेस में कोई नया बदलाव करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याओं को लेकर आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। अगर वह नाराज है तो उसे मनाने का पूरा प्रयास करें। आज आप अपने काम में कुछ नया लाने का प्रयत्न करेंगे। शाम के समय कोई आपको कुछ कड़वी बातें सुना सकता है।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

    कुंभ राशि के जातक आज अपने भविष्य को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। आज वे अपने भविष्य को लेकर अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह लेंगे, जो आपको सर्वोत्तम सलाह देगा। अगर आप आज अपने जीवनसाथी को किसी नए बिजनेस से परिचित कराना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन की स्थिति बनेगी, लेकिन आपको इसे पहचानना होगा, तभी आप इसका फायदा उठा पाएंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

    मीन राशि के जातकों को आज अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी वे अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उन्हें कुछ असुविधा हो सकती है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज सोच-समझकर ही किसी को सलाह दें। आज आपको अपने ससुराल वालों से कोई तोहफा मिल सकता है।

    आज 73% तक भाग्य का साथ मिलेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

    Post Views: 2,045

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी से 3 दिन पहले चकनाचूर हुए सपने साजन के, 600 कपल्स का दिल टूटा…
    Next Article वायुसेना के विशेष विमान से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री, हर्षिल रवाना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?