Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मानदेय बढ़ाने पर आज प्रदेश भर की सहायिका, कार्यकर्ता और मितानिनो ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी की कुछ घोषणाएं….
    समाचार

    मानदेय बढ़ाने पर आज प्रदेश भर की सहायिका, कार्यकर्ता और मितानिनो ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी की कुछ घोषणाएं….

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर मानदेय बढ़ाने पर आज प्रदेश भर की सहायिका, कार्यकर्ता और मितानिनो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ घोषणाएं भी की। नयी घोषणाओं के मुताबिक प्रदेश में 5000 से नये आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जायेगा, वहीं 14 नवंबर को पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहायिकाओं को ऐलान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की है कि प्रदेश में मितानिनो की तर्ज पर मास्टर ट्रेनर और ब्लाक कार्डिनेट का भी मानदेय बढ़ाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

    5000 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा

    पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का सम्मान किया जाएगा

    सक्षम योजना के अंतर्गत 1 लाख वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा

    महिला स्व सहायता समूह को अधिकतम 4 लाख ऋण की सीमा को बढ़ाकर 6 लाख रूपए किया जाएगा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला एवँ बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आभार सम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनो को संबोधित करते हुए कहा कि हमने लक्ष्य रखा था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कलेक्टर दर मिले एवं मितानिन बहनों को ज्यादा परिश्रमिक मिले। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए एवं मितानिन बहनों को 22 सौ रुपए देने की घोषणा की गई है। जो काम हमारी मितानिन बहनें करती हैं, मुझे गर्व है मुझे बेहद खुशी एवं गर्व है कि ऐसे वर्ग के साथ मुझे काम करने का मौका मिला।मितानिन बहनों के बिना स्वास्थ्य विभाग कार्य नहीं कर सकता।आपके मजबूत कंधों के सहारे स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम हो सकेगा। 24 घंटे आपकी उपस्थिति आपके क्षेत्र में रहती है। 24 घंटे हमारी बहनें छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करती हैं। हमारे भविष्य, हमारे बच्चों की देख-रेख हमारी आंगनबाड़ी की बहनें करती हैं।

    हमारी बहनें जहां भी मिलती थीं कहती थीं कि एक कार्यक्रम कराइए, हम सब आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। आज साइंस कालेज मैदान में हजारों की तादाद में आई हैं, मैं आज आपका आभार व्यक्त करता हूं।आप इतनी अधिक संख्या में आई हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।आपने बिना कोई संकोच के जिन परिस्थितियों में काम किया है, उसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।आपने सरकार के प्रति जो आभार प्रकट किया, ये आभार हमारा नहीं बल्कि मैं आप सभी को पौने तीन करोड़ जनता की ओर से मितानित और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आपका काम मानवता की सेवा है और इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकीचड़ में फिसलकर गिरीं BJP सांसद मेनका गांधी,गिरते ही भड़क गयी महिला सांसद, देखिये फिर क्या हुआ….
    Next Article कंगना रनौत का लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा बयान ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, इसके लिए बंद रहेंगे कपाट…

    March 5, 2026

    भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल – क्या अभिषेक OUT और रिंकू IN प्लेइंग XI पर टीम इंडिया ले सकती है ये बड़ा फैसला…

    March 5, 2026

    होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका 862 स्पेशल ट्रेनों में इतने लाख यात्रियों ने किया सफर देखें पूरी रिपोर्ट…

    March 5, 2026

    होली के बाद मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगा तापमान, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, इसके लिए बंद रहेंगे कपाट…
    • भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल – क्या अभिषेक OUT और रिंकू IN प्लेइंग XI पर टीम इंडिया ले सकती है ये बड़ा फैसला…
    • होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका 862 स्पेशल ट्रेनों में इतने लाख यात्रियों ने किया सफर देखें पूरी रिपोर्ट…
    • होली के बाद मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगा तापमान, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • आज का राशिफल मेष को मिलेगी राहत, ये राशिया रहें सावधान गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?