आज 74वां गणतंत्र दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
परेड से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- मेरी कामना है कि हम मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करेंगे।
इस गणतंत्र दिवस पर इजिप्ट, यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी चीफ गेस्ट हैं। परेड में राज्यों, विभागों और आर्म्ड फोर्सेस की कुल 27 झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें 23 कल्चरल होंगी।