जबलपुर। 16 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर-निगम के कर्मचारी आर-पार के मूड आ गए हैं. मध्यप्रदेश के जबलपुर में कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ट पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विभाग का कामकाज ठप्प रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नगर निगम ने अपने इस हड़ताल से जल और फायर विभाग को बाहर रखा है। इसका मतलब नगर निगम के इस धरना प्रदर्शन में निगम के सभी कर्मचारी शामिल होंगे लेकिन जल और फायर के कर्मचारी इसमें शामिल होने के लिए बाध्य नहीं रहेंगे। इसलिए उन्हें इस हड़ताल से बाहर रखा गया है।
इन सभी कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर पर आरोप लगाया है कि वे उनपर तानाशाही चलाते हैं। इसके साथ ही अपने 16 सूत्रीय मांगो को लेकर आज कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
