Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना ब्रह्म योग का संयोग, तुला समेत इन 5 राशियों की गणेश कृपा से सुख समृद्धि में होगी वृद्धि…
    समाचार

    आज बना ब्रह्म योग का संयोग, तुला समेत इन 5 राशियों की गणेश कृपा से सुख समृद्धि में होगी वृद्धि…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन शनिवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इस तिथि को गणेश चतुर्थी तिथि के नाम से जाना जाता है। गणेश चतुर्थी पर ब्रह्म योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, जब भगवान गणेश का जन्म हुआ, तो शनि देव भी उनके जन्मदिन के उत्सव में शामिल हुए थे।

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर पर बन रहे शुभ योग का लाभ सिंह, तुला, धनु समेत अन्य 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों के कल गणेशजी की कृपा से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी और सभी तरह की अड़चन से मुक्ति भी मिलेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और गणेशजी के साथ शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन 5 राशियों को शनि की महादशा से मुक्ति मिलेगी और जीवन की सभी परेशानियों का अंत होगा।

    आज गणेश चतुर्थी का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वालों का आज धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और गणेशजी की कृपा से आपकी सभी चिंताएं भी दूर होंगी। आज आपको अनुभव और ऊर्जा का लाभ मिलेगा, जो आपको जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अचानक से अच्छा ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी सैलरी में इजाफा होगा और करियर में वृद्धि होगी। आज आप वित्तीय पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाने की दिशा में काम करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, जिससे आप अन्य चीजों पर फोकस करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सुख-शांति रहेगी और पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    मेष राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का उपाय : गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेशजी को लाल सिंदूर, शमी के पत्ते, चावल, मोदक, लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही हल्दी मिश्रित सिंदूर चरणों में अर्पित कर दें।

    कर्क राशि वालों के लिए आज गणेश चतुर्थी का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। कर्क राशि वालों में आज बुद्धि का इजाफा होगा, जिससे परेशानियों का सामना शांत रहकर पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और सभी बाधाओं से बाहर आ सकेंगे। आज आपको किसी आर्थिक मदद की जरूरत है तो दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अगर आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो माता पिता से सलाह अवश्य लें, तभी उसमें आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। नौकरी करने वालों के आज सहकर्मियों के बीच रिश्ते मधुर बने रहेंगे या फिर आप काम को नए नजरिए से देखेंगे, जिससे काम में क्रिएटिविटी लाएंगे। परिवार में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज गणेशजी की कृपा से खत्म हो जाएगा और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। शाम का समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा में भाग लेंगे।

    कर्क राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का उपाय : गणेश चतुर्थी के दिन 11 दूर्वा गणेशजी के पेट पर चिपका दें और गणेश चालीसा का पाठ अवश्य करें। ध्यान रखें कि गणेशजी को तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाया जाता।

    आज गणेश चतुर्थी का दिन सिंह राशि वालों के लिए सफलतादायक रहने वाला है। सिंह राशि वालों को आज किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है और आपके स्वास्थ्य व फिटनेस का स्तर मजबूत नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। गणेशजी की कृपा से कल आपके कार्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी और धन से जुड़े मामलों में कूटनीति और बुद्धि का इस्तेमाल करके सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं नौकरी करने वालों को कल किसी बड़े अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे करियर में तरक्की प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। समाज आपका सम्मान बढ़ेगा और आपकी समझदारी की हर जगह चर्चा भी होंगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    सिंह राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का उपाय : गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दान करें। साथ ही 11 बार संकटनाशन गणेश स्तोत्र और ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ भी करें।

    तुला राशि वालों के लिए आज यानी गणेश चतुर्थी का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। तुला राशि वाले आज सभी की भावनाओं का सम्मान करेंगे और गणेश चतुर्थी के मौके पर धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। बेकार के खर्चों पर आपका नियंत्रण रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। अगर ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अनबन चल रही है तो वह कल समाप्त हो जाएगी और रिश्तों में फिर से गर्मजोशी बनी रहेगी। व्यापार करने वालों को कल अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और व्यावसायिक विकास होने की उच्च संभावना बन रही है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन करियर में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां अपने नाम कर सकेंगे। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे और आपसे सलाह लेकर ही काम करना पसंद करेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    तुला राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का उपाय : गणेश चतुर्थी के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पहला मोदक गणेशजी के पास रख लें, दूसरा गणेश मंदिर में चढ़ा दें, तीसरा मोदक चार साल के बच्चे को दे दें और चौथा मोदक स्वयं खा लें।

    आज गणेश चतुर्थी का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशि वालों का कल स्वास्थ्य शानदार रहेगा और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। गणेशजी की कृपा से आज आप कई तरह की टेंशन से मुक्त रहेंगे, जिससे आपकी पूरी ऊर्जा और ध्यान जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रहेगा। साथ ही धन आपके पास आने का रास्ता खोज लेगा और आने वाले समय में आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापार करने वालों की कल व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज वह खत्म हो जाएगा और रिश्तों में फिर से मजबूती आएगी। शाम के समय दोस्तों से बातचीत के दौरान मन हल्का करेंगे।

    धनु राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का उपाय : गणेश चतुर्थी के दिन लाल गुड़हल का फूल गणेशजी के सिर पर चढ़ा दें और फिर जब वह सूख जाए तो उसको अपने पर्स में रख लें, यह आपकी हर परेशानी में ताकत बनेगा।

    Post Views: 2,250

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहले के जमाने में जल्दी हो जाती थी शादियां, यह थे पांच कारण…
    Next Article प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का नेटवर्क सर्च करने में जुटी यहां की पुलिस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज रामलला का अद्भुत श्रृंगार 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी…

    March 27, 2026

    आज का राशिफल आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें जानें सभी 12 राशियों का हाल…

    March 27, 2026

    अगले 48 घंटे भारी, इन 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    March 27, 2026

    फिर लगने वाला है देश में लॉकडाउन फ्यूल संकट के बीच मोदी सरकार लेगी बड़ा फैसला सीएम के दावे से हड़कंप…

    March 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रामलला का अद्भुत श्रृंगार 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी…
    • आज का राशिफल आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    • अगले 48 घंटे भारी, इन 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • फिर लगने वाला है देश में लॉकडाउन फ्यूल संकट के बीच मोदी सरकार लेगी बड़ा फैसला सीएम के दावे से हड़कंप…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय इन 10 आसान तरीकों से पाएं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?