Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना सौभाग्य योग का शुभ संयोग, वृषभ समेत इन 5 राशियों के सम्मान और धन में होगी बढ़ोतरी…
    समाचार

    आज बना सौभाग्य योग का शुभ संयोग, वृषभ समेत इन 5 राशियों के सम्मान और धन में होगी बढ़ोतरी…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज दिन रविवार को चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचार करने वाले हैं। साथ ही कल सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्द्रशी तिथि है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को आज हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सूर्यदेव की विशेष कृपा भी रहेगी, जिससे इन 5 राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज यानी 18 अगस्त का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

    आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। वृषभ राशि वालों को आज फिजूल खर्चों में कटौती देखने को मिलेगी और अपनी बातों को स्पष्टता से दूसरों के सामने रख सकते हैं। आप अपने सभी पुराने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सुबह से ही तैयार हो जाएंगे। अगरआज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे तो वह भी पूरा हो सकता है। व्यापारियों को आज रविवार की छुट्टी की वजह से औसत से अधिक लाभ प्राप्त होगा और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। घर पर रक्षा बंधन की तैयारियां होंगी और नए नए पकवान खाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिजनों की सभी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नवविवाहित जातकों के घर पर कल किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

    वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नई किरण लेकर आएगा। कर्क राशि वालों का आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा। अगर आपका धन अटका हुआ था तो आज वह वापस मिल सकता है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज आप मोबाइल या अन्य गैजेट्स की खरीदारी कर सकते हैं और आपकी सुख सुविधाओं में भी इजाफा देखने को मिलेगा। रक्षा बंधन से पहले पड़ने वाले रविवार की वजह से व्यापार में ग्राहकी चहल लगी रहेगी, जिससे पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। उच्च सम्मानित लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा और विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। किसी खास मेहमान का आने से घर के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शाम के समय घर के सभी सदस्यों के साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे।

    कर्क राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

    आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कन्या राशि वाले आज सूर्यदेव की कृपा से समाज में एक अलग जगह बनाने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान भी बना सकेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी का सुख मिलने की संभावना बन रही है और घर की जरूरी चीजों की खरीदारी भी करेंगे। भाइयों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो कल रिश्तों में सुधार आएगा और एक दूसरे के कार्यों में मदद के लिए आगे भी आएंगे। नए व्यापार या व्यवसाय के विस्तार के लिए निवेश बहुत शुभ रहेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनस चला रहे हैं तो आज उसमें अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशी से बीतेगा। आज माताजी के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छी सलाह भी मिलेगी। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और आस पड़ोस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

    कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। तुला राशि वालों के आज पराक्रम में वृद्धि होगी और पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर आप जमीन में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी करने वाले अगर नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज आपको खास मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे जरूरी जानकारी भी मिलेगी, जो आपके काम आएगी। कल आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। परिवार में सूर्यदेव की कृपा से सुख शांति और समृद्धि देखने को मिलेगी और परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति होगी। संतान के विकास को देखकर मन प्रसन्न होगा और उनके कार्यों से घर का नाम भी रौशन होगा। जीवनसाथी के साथ अगर बातचीत बंद चल रही है तो आज से रिश्तों में सुधार आएगा और बातचीत भी शुरू हो जाएगी।

    तुला राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

    आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है। मीन राशि वालों को कल हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी वृद्धि होती हुई नजर आएगी, जिससे आपका यश हर जगह फैलेगा। आस-पास के धार्मिक स्थलों पर जाने से कल आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में अगर कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो आज वह फाइनल हो सकती है और व्यापारिक यात्राएं बहुत फलदायी रहेंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ रक्षा बंधन के त्योहार की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े आदि। संतान को अच्छा काम करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से आपको सुखद समाचार भी मिलेंगे। शाम का समय कल आप परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

    मीन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 1,350

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजस्थान सरकार को मिले 5.21 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव, 1.55 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार……
    Next Article मदरसों में हिंदू बच्चे पढ़ते मिले तो कार्रवाई, सरकार ने जारी किया ये सख्त आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?