नई दिल्ली :- राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं। वहीं, दूसरी ओर नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता और एक भाषा। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएं और संस्कृतियां हैं और सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे तमिलनाडु आना बहुत पसंद है और मैं यहां के लोगों से प्यार करता हूं। मेरे लिए, तमिलनाडु के लोग, इसकी संस्कृति, इतिहास और भाषा सबसे बड़े शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मैं भारत को समझना चाहता हूं, मैं महान तमिल कवियों, इसके इतिहास, परंपराओं और विश्व पर तमिल लोगों के प्रभाव को देखता हूं और इसकी के माध्यम से मैं भारत को समझ सकता हूं।
