Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा में से कौन बनेगा नया उपराष्ट्रपति?
    राष्ट्रीय

    आज होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा में से कौन बनेगा नया उपराष्ट्रपति?

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश को आज नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है. चुनाव भी आज है और नतीजे भी आज ही आ जाएंगे. एनडीए की तरफ से मैदान में जगदीप धनखड़ खड़े हैं तो विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा पर दांव चला है. लेकिन राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस बार भी ये मुकाबला एकतरफा बनता दिख रहा है. आंकड़ों के लिहाज से इस रेस में जगदीप धनखड़ काफी आगे चल रहे हैं. विपक्ष की तरफ से मार्गरेट अल्वा चुनाव जरूर लड़ रही हैं, लेकिन धनखड़ ने एक मजबूत लीड बना रखी है.

    कैसे होता है उप राष्ट्रपति चुनाव, क्या प्रक्रिया?
    उप राष्ट्रपति का चुनाव देश के लोकतंत्र में काफी मायने रखता है. ये पद कितना अहम है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति को ही सारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होता है. वहीं पद के लिहाज से उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से भी बड़े माने जाते हैं. ऐसे में जो भी इस पद पर आसीन होता है, कई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करना जरूरी रहता है. आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो उप राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं. जो सदस्य मनोनीत होते हैं, उन्हें भी वोट डालने का अधिकार रहता है. ऐसे में वोटों की कुल संख्या 788 रहती है. इसमें लोकसभा के 543 वोट रहते हैं और राज्यसभा के 243. किसी को भी उप राष्ट्रपति का चुनव जीतने के लिए कम से कम 394 वोटों की जरूरत पड़ती है. जो भी इस आंकड़े तक पहुंच जाता है, उसकी जीत सुनिश्चित हो जाती है.

    NDA की क्या स्थिति है?
    इस चुनाव हर सांसद का एक वोट गिना जाता है. लेकिन खेल ये रहता है कि सांसद को अपनी पसंद के आधार पर प्राथमिकता तय करनी होती है. मतलब जो ज्यादा पंसद वो पहले नंबर पर और जो कम वो दूसरे नंबर पर. अब इसी प्रक्रिया के आधार पर देखें तो एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खाते में अभी 395 वोट दिख रहे हैं, मतलब जितने की जरूरत है उससे ज्यादा उनके पक्ष में पहले ही जाते दिख रहे हैं. इसी वजह से इस चुनाव में जगदीप धनखड़ की जीत तय मानी जा रही है. वर्तमान में बीजेपी के लोकसभा में 303 सांसद हैं और राज्यसभा में पार्टी के पास 93 सांसद हैं.

    विपक्ष में बिखराव, TMC ने बिगाड़ा खेल
    अब अभी के लिए तो आंकड़े पूरी तरह मार्गरेट आल्वे के खिलाफ जाते दिख रहे हैं. इस सब के ऊपर अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो जगदीप धनखड़ की जीत और ज्यादा बड़ी बन सकती है. ऐसा ही कुछ नजारा राष्ट्रपति चुनाव में दिख चुका है जब द्रौपदी मुर्मू ने एक ऐतिहासित जीत दर्ज की थी. यशवंत सिन्हा के खिलाफ उन्हें एक लैंडस्लाइड विक्ट्री मिली थी. अब जगदीप धनखड़ भी वहीं प्रयास करने वाले हैं. वैसे कुछ पार्टियों ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन भी किया है. इसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, टीआरएस, AIMIM और JMM पार्टी शामिल है. लेकिन विपक्ष का ये समीकरण ममता बनर्जी की वजह से खराब होता दिख रहा है. टीएमसी उप राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग नहीं करने जा रही है. ऐसे में उसके कुल 36 सांसद वोट नहीं डालेंगे और इतने ही वोट अल्वा को कम मिल सकते हैं.

    एनडीए के पास कितना आंकड़ा?
    वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर एनडीए के उम्मीदवार के साथ जाने का फैसला कर लिया है. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वालीं मायावती ने उप राष्ट्रपति चुनाव में भी जगदीप धनखड़ का समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा YSRCP और बीजेडी ने भी धनखड़ को वोट करने की बात कर दी है, ऐसे में उनके कुल 52 वोट भी एनडीए के खाते में जाने वाले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे पार्टियों के समर्थन मिलने से एनडीए का कुल आंकड़ा 510 के करीब पहुंच सकता है. वहीं विपक्ष का आंकड़ा 200 के करीब सिमट सकता है.

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षकों की बड़ी लापरवाही:दूसरी कक्षा के छात्र को बंद कर चले गए, आवाज लगाने पर भी….
    Next Article भाजपा युवा मोर्चो द्वारा धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर जिले में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग…

    April 6, 2026

    श्री विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल, बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिलेगी आर्थिक आजादी…

    April 6, 2026

    चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं, शहर छोड़ो, गांव भागो LPG किल्लत पर दिग्गज ने सरकार को घेरा…

    April 6, 2026

    युद्ध का असर इंटरनेशनल फ्लाइट से दूरी, प्रदेश के ट्रैवल्स कारोबार को 25 करोड़ का झटका…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर जिले में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग…
    • श्री विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल, बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिलेगी आर्थिक आजादी…
    • चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं, शहर छोड़ो, गांव भागो LPG किल्लत पर दिग्गज ने सरकार को घेरा…
    • युद्ध का असर इंटरनेशनल फ्लाइट से दूरी, प्रदेश के ट्रैवल्स कारोबार को 25 करोड़ का झटका…
    • RBI का मास्टरस्ट्रोक; डॉलर के मुकाबले रुपये की दमदार वापसी, चढ़कर यहा पहुंचा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?